CUET UG 2025: 13.5 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार, कब जारी होगी आंसर की? चेक करें रिजल्ट की संभावित तारीख
CUET UG 2025 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट लाखों छात्रों की धड़कनें बढ़ा रहा है। देशभर में करीब 13.5 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने वाले नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
एग्जाम खत्म हुए हफ्तों बीत चुके हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब तक रिजल्ट को लेकर कोई तय तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में छात्र हर दिन आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। इस रिजल्ट के आधार पर देश की तमाम यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट की तारीख सामने आएगी।

13.54 लाख छात्रों की नजर रिजल्ट पर
इस साल CUET UG के लिए कुल 13,54,699 छात्रों ने आवेदन किया था। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। रिजल्ट इन्हीं फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, उत्तर कुंजी को लेकर किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 Result: कब जारी करेगा NTA CUET का रिजल्ट? cuet.nta.nic.in के जरिए कर सकेंगे स्कोर चेक
फाइनल आंसर की से पहले दिया गया था मौका
NTA ने 17 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और छात्रों को 20 जून तक उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब अंतिम आंसर की के साथ रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा।
यूनिवर्सिटीज अपनी मेरिट लिस्ट तैयार करेंगी
CUET UG 2025 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, हर यूनिवर्सिटी अपनी-अपनी मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। यूनिवर्सिटी या संस्थान अपने स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। छात्रों को एडमिशन स्कोरकार्ड के आधार पर दिया जाएगा।
इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव
CUET UG 2025 के एग्जाम पैटर्न में इस बार बदलाव किए गए थे। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई गई थी। एग्जाम को तीन सेक्शनों में बांटा गया था-
- सेक्शन 1: 13 भाषाएं
- सेक्शन 2: 23 डोमेन विषय
- सेक्शन 3: जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट
हर भाग में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए थे। खास बात यह रही कि इस बार अकाउंटेंसी के पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया गया ताकि सिलेबस और प्रश्न पत्र के बीच बेहतर तालमेल बैठाया जा सके।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल CUET UG परीक्षा 15 से 24 मई के बीच CBT और पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उस समय करीब 13.48 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और रिजल्ट 28 जुलाई को जारी किया गया था।
वहीं 2023 में रिजल्ट 15 जुलाई को आया था और परीक्षा 21 मई से 3 जून के बीच हुई थी।
2022 में परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच हुई थी और रिजल्ट 15 सितंबर को जारी किया गया था।
अब सबकी नजरें रिजल्ट पर टिकीं
छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब NTA की वेबसाइट पर टिकी हैं। जल्द ही रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 रिजल्ट की तारीख पर सस्पेंस बरकरार, बीते सालों में कब आए थे परिणाम? चेक करें सारे अपडेट












Click it and Unblock the Notifications