JoSAA Seat Allotment 2025: IIT-NIT एडमिशन की प्रक्रिया JoSAA राउंड 6 के साथ खत्म, जल्द शुरू होगा CSAB राउंड
JoSAA Seat Allotment: देशभर के लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के लिए 16 जुलाई 2025 का दिन बेहद अहम रहा। गुरुवार, 16 जुलाई को JoSAA (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) ने अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया के आखिरी यानी छठवें राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है। IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन पाने की राह देख रहे छात्रों के लिए यह आखिरी मौका था, जिसमें उनकी किस्मत का फैसला हो गया।
अब IIT की सीटें पूरी तरह फाइनल हो चुकी हैं और इन संस्थानों के लिए JoSAA की प्रक्रिया समाप्त मानी जाएगी। वहीं, जो सीटें NIT+ संस्थानों में बची रह गई हैं, उन्हें अब CSAB (Central Seat Allocation Board) स्पेशल राउंड के जरिए भरा जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को JoSAA के तहत जगह नहीं मिली, उनके पास अभी भी उम्मीद बाकी है, बशर्ते वे CSAB के अगले चरण का इंतजार करें और समय रहते आवेदन करें।

IIT में सीट फाइनल, NIT+ सीटें अब जाएंगी CSAB के पास
राउंड 6 के बाद IIT में सभी सीटें फाइनल कर दी गई हैं और अब इन संस्थानों में एडमिशन के लिए कोई बदलाव या वापस लेने की सुविधा नहीं है। वहीं, अगर NIT, IIIT और GFTI (NIT+ सिस्टम) में कुछ सीटें बची होंगी, तो उन्हें अब CSAB स्पेशल राउंड के जरिए भरा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi University है UPSC टॉपर्स का गढ़! टीना डाबी से श्रुति शर्मा तक, किस DU कॉलेज से पढ़ीं हैं ये IAS ऑफिसर्स?
ऐसे चेक करें JoSAA राउंड 6 रिजल्ट
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं
- "Round 6 Seat Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें
- अपना JEE Main 2025 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें
- आपकी सीट और संस्थान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी
- एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके सुरक्षित रखें
20 जुलाई तक करनी होगी रिपोर्टिंग और फीस जमा
जिन स्टूडेंट्स को कोई सीट अलॉट हुई है, उन्हें 20 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके तहत सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी (आरक्षित/दिव्यांग वर्ग के लिए ₹15,000, अन्य के लिए ₹30,000), जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और संस्थान की ओर से पूछी गई जानकारी का जवाब देना होगा।
NIT+ कैंडिडेट्स 21 जुलाई तक कर सकते हैं सीट वापसी
IIT अलॉटमेंट स्वीकार करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता। लेकिन NIT+ सिस्टम वाले उम्मीदवार 21 जुलाई तक सीट वापस ले सकते हैं। संस्थान द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब 22 जुलाई तक दिया जा सकता है।
CSAB राउंड से मिलेगी आखिरी उम्मीद
JoSAA के राउंड 6 के खत्म होने के साथ ही IIT और NIT+ संस्थानों के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। अब जिन उम्मीदवारों को सीट नहीं मिली है या जो दूसरी जगह कोशिश करना चाहते हैं, उनके लिए CSAB स्पेशल राउंड आखिरी मौका है।
NIT, IIIT और GFTI में जो सीटें खाली बचेंगी, उन्हें भरने के लिए CSAB की ओर से अलग से काउंसलिंग करवाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे csab.nic.in वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: 21 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, यहां देखें जरूरी डाक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications