आज से शुरू JoSAA 2025 काउंसलिंग, 121 कॉलेज और 60 हजार से ज्यादा सीटें, समझें IITs-NITs में एडमिशन का प्रोसेस
JoSAA Counselling: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग 2025 आज, 3 जून से शुरू हो गई है। जोसा काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया शामिल है। अगर इन छह राउंड के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो CSAB की ओर से अतिरिक्त राउंड कराए जाएंगे।
JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से शुरू होगा और 12 जून 2025 तक चलेगा। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार josaa.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT, NIT समेत कुल 62,853 सीटें उपलब्ध
JoSAA ने काउंसलिंग शुरू करने से पहले बीटेक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसके अनुसार कुल 62,853 सीटें उपलब्ध हैं -
- IITs: 18,160 सीटें
- NITs: 24,525 सीटें
- IIITs: 9,940 सीटें
- GFTIs: 10,228 सीटें
JoSAA काउंसलिंग के लिए पात्रता
- NIT, IIIT, GFTI में एडमिशन के लिए JEE Main 2025 में क्वालिफाई करना अनिवार्य है। साथ ही जनरल वर्ग के लिए 12वीं में 75% अंक, SC/ST/PwD के लिए 65% आवश्यक हैं।
- IIT में एडमिशन के लिए JEE Advanced 2025 में क्वालिफाई करना जरूरी है और JEE Main में टॉप 2.5 लाख में शामिल होना होगा।
- उम्मीदवार ने 2024 या 2025 में पहली बार 12वीं की परीक्षा दी होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
JoSAA काउंसलिंग क्यों जरूरी है?
JoSAA देश के 121 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों (23 IITs, 31 NITs, 26 IIITs, IIEST शिबपुर और 40 GFTIs) में दाखिले के लिए एक सिंगल और पारदर्शी प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इससे सीटें खाली नहीं रहतीं और रैंक व पसंद के आधार पर सही संस्थान मिल पाता है।
काउंसलिंग की प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन: उम्मीदवार को JEE Main एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए josaa.nic.in पर रजिस्टर करना होगा।
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: इच्छित कोर्स और कॉलेजों को प्राथमिकता अनुसार चुनना होगा। लॉकिंग के बाद बदलाव संभव नहीं।
- मॉक सीट आवंटन: संभावित सीट का अंदाजा लगाने के लिए मॉक अलॉटमेंट किया जाएगा।
- सीट अलॉटमेंट: छह राउंड में सीटें अलॉट की जाएंगी।
- सीट स्वीकृति व फीस जमा: सीट कंफर्म करने के लिए जनरल वर्ग को ₹30,000 और आरक्षित वर्ग को ₹15,000 फीस देनी होगी।
- फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड ऑप्शन: उम्मीदवार चाहें तो वर्तमान सीट रखें, अगली राउंड में बेहतर सीट का इंतजार करें या उसी संस्थान में कोर्स बदल सकें।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जरूरी दस्तावेजों की जांच तय रिपोर्टिंग सेंटर पर होगी।
- संस्थान में रिपोर्टिंग: फाइनल एडमिशन के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
- JEE Main/Advanced स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और फोटो आईडी
- श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
CSAB स्पेशल राउंड भी होगा
अगर JoSAA काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो CSAB की ओर से स्पेशल राउंड आयोजित किया जाएगा ताकि कोई भी सीट खाली न रह जाए।
ये भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठ हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां












Click it and Unblock the Notifications