बिना रिटन एग्जाम के मिलेगी Indian Army में एंट्री, भारतीय सेना में अफसर बनने का रास्ता खुला, देखें डिटेल
Jobs in Indian Army: अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और मन में बचपन से वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना पाला है, तो अब वह सपना हकीकत बन सकता है! वो भी बिना किसी लिखित परीक्षा के। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) के लिए भर्ती निकली है।
यह कोर्स खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं और सेना में अफसर बनकर सम्मान और जिम्मेदारी भरा जीवन जीना चाहते हैं। इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को स्थायी कमीशन के साथ भारतीय सेना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-142) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स के तहत जनवरी 2026 से इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बीच तेज प्रताप की Pilot ट्रेनिंग बनी चर्चा का केंद्र, जानिए आम इंसान कैसे बन सकता है पायलट?
बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
TGC-142 के जरिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे SSB इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें स्थायी कमीशन के तहत सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस कोर्स के लिए पात्र हैं।
- उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2006 के बीच होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech डिग्री प्राप्त होनी चाहिए या अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हों।
- इंजीनियरिंग की वही शाखाएं मान्य होंगी जो आधिकारिक अधिसूचना में दी गई हैं।
TGC कोर्स क्यों है खास?
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- IMA देहरादून में अनुशासित और उच्च स्तरीय ट्रेनिंग
- ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में अफसर बनने का अवसर
- स्थायी कमीशन और सम्मानित जीवन का रास्ता
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 मई 2025 दोपहर 3 बजे तक है। समय पर आवेदन कर इस खास अवसर का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें: Fighter Pilot Salary: देश के रक्षक, गौरव के प्रतीक! कितनी होती है फाइटर पायलट्स की सैलरी?












Click it and Unblock the Notifications