JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर ने जारी किया 12वीं बोर्ड का परिणाम, 75% स्टूडेंट्स पास, लड़कियां रहीं आगे
JKBOSE 12th Result 2025: जम्मू-कश्मीर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। जिन विद्यार्थियों ने इस साल की 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, उनका इंतजार आखिरकार खत्म हुआ है। जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट न केवल छात्रों की मेहनत का फल है, बल्कि उनके करियर की दिशा भी तय करेगा।
हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में शामिल हुए छात्र और उनके परिवार वाले बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर बस कुछ क्लिक में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। खास बात ये है कि इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। रिजल्ट JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

75% छात्र हुए पास, लड़कियों ने छोड़ा पीछे
इस बार 12वीं की परिक्षा में कुल 75 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 78% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट
ऐसे करें ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड
- सबसे पहले jkbose.nic.in वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर "JKBOSE 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर या नाम दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा
- अब इसे डाउनलोड कर लें और जरूरत हो तो प्रिंट भी निकाल लें
कब हुई थी परीक्षा?
इस साल 12वीं की परीक्षा सॉफ्ट जोन में 15 फरवरी से 17 मार्च तक चली, जबकि हार्ड जोन में 20 फरवरी से 20 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई। सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक ही पाली में हुई।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 Admit Card: 8 मई से होनी है परीक्षा कब आएगा एडमिट कार्ड? यहां चेक करें CUET UG के लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications