Jharkhand Board Result 2025: इस दिन आएगा झारखंड बोर्ड का परिणाम, देखें JAC का लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Board Result 2025 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बहुत जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक और 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी। अब लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल और 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) का रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। इसी के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

JAC Board Result 2025

कहां देख सकते हैं JAC रिजल्ट 2025?

छात्र अपने 10वीं और 12वीं के परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे:

ऐसे करें JAC 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 चेक

  • सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट खोलें
  • 10वीं के लिए "Results of Annual Secondary Examination - 2025" और 12वीं के लिए "Results of Class XII Annual Examination - 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

2024 में 12वीं के रिजल्ट्स शानदार रहे थे-साइंस में 72.7%, कॉमर्स में 90.60% और आर्ट्स में 93.7% छात्र पास हुए थे। वहीं 10वीं में कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया-लड़कियां 91% और लड़के 89.7% पास हुए थे।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

प्रत्येक विषय में कम से कम 70 में से 23 अंक और कुल मिलाकर 100 में से 33 अंक जरूरी हैं। JAC कुछ विशेष स्थिति में ग्रेस मार्क्स भी देता है-अगर कोई छात्र 5% से कम अंकों से फेल हो रहा हो या दो विषयों में 3% से कम से चूका हो, तो उसे पास करने के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। अगर कोई छात्र 5% से कम से किसी उच्च डिवीजन से चूक रहा हो, तो उसे अगली डिवीजन के लिए भी ग्रेस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: हो गया क्लियर! इस बीच आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने के स्टेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+