JEE Main 2025 Expected Cutoff: किसी भी वक्त आ सकता है सेशन 2 का रिजल्ट, यहां चेक करें एक्सपेक्टेड कटऑफ
JEE Main 2025 Expected Cutoff: देश के इंजीनियर बनने का सपना लिए लाखों छात्र इस वक्त बेसब्री से अपने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा हो चुकी है, प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है, और अब सबकी निगाहें फाइनल आंसर की और रिजल्ट पर टिकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता जबरदस्त रही है और छात्रों में उत्साह के साथ-साथ टेंशन भी देखने को मिल रही है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 का आयोजन 2 से 8 अप्रैल के बीच दो शिफ्टों में देशभर के 285 शहरों और 15 विदेशी केंद्रों पर हुआ था। अब छात्रों को उम्मीद है कि आज, 17 अप्रैल को, फाइनल आंसर की के साथ-साथ रिजल्ट भी सामने आ सकता है।

आज आ सकती है फाइनल आंसर की
11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल थी। अब उम्मीद की जा रही है कि आज, 17 अप्रैल से पहले, फाइनल आंसर की nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर जारी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2025: NTA ने जारी किया NET जून 2025 का नोटिफिकेशन, चेक करें कब तक और किस वेबसाइट से कर सकते हैं अप्लाई
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म वर्ष की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के मार्क्स के आधार पर NTA स्कोर दिया जाएगा। यही स्कोर मेरिट लिस्ट बनाने में काम आएगा।
कट-ऑफ में हो सकता है इजाफा
इस बार लगभग 9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से करीब 95% ने परीक्षा दी। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की वजह से जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ पिछले साल के 90.7 से बढ़कर 92 या उससे ज्यादा जा सकती है। ओबीसी की कट-ऑफ करीब 77 रहने की संभावना है।
- सामान्य रैंक सूची (सामान्य): 91-95
- ओबीसी एनसीएल: 77-83
- एससी: 58-65
- एसटी: 44-50
- जनरल-पीडब्ल्यूडी: 0.00130-0.00230
NTA ने कहा- आंसर की पर गंभीरता से किया गया काम
प्रोविजनल आंसर की में कई छात्रों और शिक्षकों ने गलतियों की शिकायत की थी। एनटीए ने कहा है कि सभी आपत्तियों की विशेषज्ञों की टीम ने जांच की है और फाइनल आंसर की उसी के आधार पर तैयार की गई है। रिजल्ट सिर्फ फाइनल आंसर की के आधार पर ही घोषित किया जाएगा। यह भी साफ किया गया है कि किसी छात्र को व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि उसकी आपत्ति स्वीकार हुई या नहीं।
ईमेल पर मिलेगा स्कोरकार्ड
हर छात्र को उसका स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा। इसमें मार्क्स के साथ यह भी लिखा होगा कि छात्र जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्र है या नहीं।
दोनों सेशन्स से बनेगी फाइनल रैंक
सेशन 1 में जिन 14 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले थे, उनकी लिस्ट पहले ही आ चुकी है। अब सेशन 2 के नतीजों के साथ दोनों सेशन्स का एवरेज निकालकर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी।
अफवाहों से दूर रहें छात्र
एनटीए ने छात्रों से कहा है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025 LIVE: NTA आज जारी कर सकता है Main एग्जाम का स्कोरकार्ड, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications