Jaswinder Bhalla: कितने पढ़े-लिखे थे हंसी के जादूगर जसविंदर भल्ला? डिग्री जानकर रह जाएंगे दंग!
Jaswinder Bhalla Academic Profile: पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी की दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 22 अगस्त को, 65 साल की उम्र में अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ समय से बीमार चल रहे भल्ला के निधन की खबर ने पूरे पंजाब ही नहीं, बल्कि देशभर में उनके लाखों फैंस को गहरा सदमा दिया है।
जसविंदर भल्ला वह नाम थे, जिन्होंने अपने खास अंदाज और लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसने पर मजबूर किया और उनकी जिंदगी में खुशियां भर दीं। फिल्मों से लेकर स्टेज शो तक, उन्होंने जहां भी कदम रखा, वहां अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ दी। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे पंजाब के साथ-साथ देशभर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

हंसी के जरिए लोगों के दिलों में बनाई जगह
जसविंदर भल्ला सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं थे, बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले ऐसे कलाकार थे, जिनकी कॉमिक टाइमिंग और अंदाज दर्शकों को बरसों तक याद रहेंगे। चाहे फिल्में हों या स्टेज शो, उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसी और खुशी दोनों दीं।
ये भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla Death Reason: क्यों गई जसविंदर भल्ला की जान? मौत के पीछे क्या है असली वजह? सामने आया सच
पढ़ाई में भी थे कमाल के
जसविंदर भल्ला को देखकर शायद ही किसी को अंदाजा रहा हो कि वे पढ़ाई में भी उतने ही शानदार थे। उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की। इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पीएचडी पूरी की। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां इस बात का सबूत हैं कि वे सिर्फ मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी चमकता नाम थे।
प्रोफेसर से कॉमेडी की दुनिया तक
पढ़ाई पूरी करने के बाद भल्ला ने करियर की शुरुआत पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में की। मेहनत और काबिलियत के दम पर वे डिपार्टमेंट ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के हेड तक बने और 31 मई 2020 को रिटायर हुए। एक प्रोफेसर से कॉमेडी स्टार बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा।
पंजाबी फिल्मों का चमकता सितारा
भल्ला को असली पहचान फिल्मों और कॉमेडी शोज से मिली। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का पसंदीदा चेहरा बना दिया। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक
उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है। कई एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फैंस ने भावुक संदेश लिखकर अपने पसंदीदा कलाकार को याद किया। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली के बलौंगी श्मशान घाट में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla Death: जसविंदर भल्ला के परिवार में कौन-कौन, अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति?












Click it and Unblock the Notifications