Jaswinder Bhalla Death Reason: क्यों गई जसविंदर भल्ला की जान? मौत के पीछे क्या है असली वजह? सामने आया सच
Jaswinder Bhalla Death Reason: पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला का अचानक निधन हो गया है। 65 वर्षीय जसविंदर भल्ला ने आज यानी 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) की सुबह मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला की मौत
जानकारी के अनुसार जसविंदर भल्ला लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और उनका लगातार इलाज हो रहा था। उनके जाने से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनकी मौत की खबर से शॉक्ड हो गए हैं।

जसविंदर भल्ला की ब्रेन स्ट्रोक के चलते गई जान
-दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जसविंदर भल्ला को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही थी।
-लेकिन आज यानी 22 अगस्त 2025 के तड़के उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि दिवंगत जसविंदर भल्ला अपने बेटे के साथ मोहाली स्थित घर में रहते थे जबकि उनकी बेटी यूरोप में रहती हैं।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे जसविंदर भल्ला
वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही बेटी अब भारत लौट रही हैं। वहीं जसविंदर भल्ला के दोस्त और साथी कॉमेडियन पम्मी ने बताया है कि एक्टर डायबिटीज और हार्ट संबंधी समस्या से भी जूझ रहे थे। यही कारण था कि वह पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थे और उनका इलाज चल रहा था।
जसविंदर भल्ला का चमचमाता एक्टिंग करियर
-जानकारी के अनुसार जसविंदर भल्ला ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'छंकार्टा 88' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
-जसविंदर भल्ला को 'मेरा दिल लुटेया', 'पावर कट', 'माहौल ठीक है', 'जीजा जी', 'कबड्डी वन्स अगेन' और 'अपन फिर मिलांगे' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने के लिए खूब तारीफ मिली थी।
-उनकी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन एक्टिंग का जादू 'मेल करा दे रब्बा', 'कैरी ऑन जट्टा', 'कैरी ऑन जट्टा 3' और 'जट्ट एंड जूलियट' जैसी हिट फिल्मों में भी देखने को मिला था।
कैसे प्रोफेसर से अभिनेता बने थे जसविंदर भल्ला
कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। इस दौरान उन्होंने किसानों तक नई तकनीकें और जानकारियां पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया और पंजाबी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई।
जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल यानी 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। एक्टर के अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए यूरोप से भौरत लौट रही उनकी बेटी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं एक्टर के फैंस और सेलेब्स दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications