JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JAC 12th Board Result 2025: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 31 मई को जारी करने जा रहा है। सुबह 11:30 बजे ऑफिशियल तौर पर नतीजों की घोषणा की जाएगी, जबकि दोपहर 12:30 बजे से छात्र अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है और वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in पर लिंक एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, इस बार छात्रों को स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को लेकर भी नए अपडेट जल्द मिलेंगे।इस रिजल्ट का छात्रों के भविष्य पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि यहीं से कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय होती है।

12:30 से मिलेगा डाउनलोड लिंक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 31 मई 2025 को 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परिणाम की घोषणा सुबह 11:30 बजे की जाएगी, जबकि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक दोपहर 12:30 बजे से एक्टिव होगा। छात्र अपने अंक jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: B.Ed Exam: सयुंक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 1 जून को, गोरखपुर मंडल के 107 केंद्रों पर इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
कब हुई थी परीक्षा?
JAC 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई थीं।
कैसे देखें अपना रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- "Intermediate Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
अगर नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें?
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। रिजल्ट के बाद JAC स्क्रूटनी की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा।
10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल बाद में होगा जारी
12वीं के रिजल्ट आने के बाद बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी करेगा। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो कुछ विषयों में पीछे रह गए हैं।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
2024 में 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। कुल 3,44,822 छात्रों ने परीक्षा दी थी। साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 छात्र शामिल हुए थे।
पास प्रतिशत इस प्रकार था:
- साइंस: 72.70%
- कॉमर्स: 90.60%
- आर्ट्स: 93.70%
इसमें लड़कियों ने हर स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। इमडेगा जिला सबसे टॉप पर रहा था जहां पास प्रतिशत 98.8% रहा।
छात्रों से अपील
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें और किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियां रहीं अव्वल,देखें कितना रहा पास प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications