RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियां रहीं अव्वल,देखें कितना रहा पास प्रतिशत
Rajasthan Board Class 10 Result 2025 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट सह चेक कर सकते हैं।
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर डालना होगा। वेबसाइट के अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी मार्क्स चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी
इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा है। 94.08% लड़कियों ने और 93.01% लड़कों ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की है। यह रिजल्ट राजस्थान बोर्ड, अजमेर की ओर से घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें: HSSC CET 2025: 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें CET के लिए अप्लाई, देखें स्टेप्स
जिलावार पास प्रतिशत
🔴राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन झुंझुनूं जिले का रहा, जहां 97.74% छात्र पास हुए। इसके बाद सीकर में 97.61%, डीडवाना-कच्छम में 97.35%, नीम का थाना में 96.68%, और जोधपुर ग्रामीण में 96.67% बच्चे पास हुए।
🔴नागौर में 96.51%, कोटपूतली-बहरोड़ में 96.44%, फलोदी में 95.92%, जयपुर ग्रामीण में 95.76%, और डूंगरपुर में 95.15% रिजल्ट रहा।
🔴सिरोही में 94.99%, केकड़ी में 94.94%, शाहपुरा में 94.86%, बाड़मेर में 94.78%, और राजसमंद में 94.74% छात्र सफल हुए।
🔴भरतपुर में 94.60%, सांचौर में 94.62%, दौसा में 94.44%, खैरथल-तिजार में 94.77%, और दौसा में 94.44% रिजल्ट दर्ज हुआ।
🔴अलवर में 93.48%, हनुमानगढ़ में 93.39%, बीकानेर में 93.18%, बांसवाड़ा में 93.17%, और जालोर में 93.82% छात्र पास हुए।
🔴जोधपुर में 93.80%, डूडू में 93.93%, बालोतरा में 92.92%, अनूपगढ़ में 92.91%, और टोंक में 92.64% नतीजा रहा।
🔴श्री गंगानगर में 92.20%, चूरू में 92.17%, पाली में 91.92%, बूंदी में 92.03%, और अजमेर में 92.02% रिजल्ट रहा।
🔴गंगापुर सिटी में 91.05%, सवाई माधोपुर में 91.29%, ब्यावर में 90.79%, भीलवाड़ा और डीईईजी दोनों में 90.75%, और चित्तौड़गढ़ में 90.58% छात्र पास हुए।
🔴निचले स्तर पर देखें तो सलूम्बर में 88.29%, करौली में 88.53%, झालावाड़ में 88.00%, कोटा में 87.89%, बारां में 87.45%, उदयपुर में 87.44%, धौलपुर में 85.58%, और प्रतापगढ़ में 85.36% छात्र पास हुए।
RBSE 10th result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'RBSE 10th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
आगे के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
Rajasthan Board Result 2025: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन करें
- अपना आधार नंबर जोड़ें।
- बाएं साइडबार में 'पुल पार्टनर डॉक्यूमेंट्स' बटन पर क्लिक करें
- आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जिसमें आपको दो विकल्प मिलेंगे
- पहले विकल्प में, 'राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)' चुनें
- अगले विकल्प में, मार्कशीट चुनें यानी, RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 मार्कशीट। आप इस चरण में अपना माइग्रेशन या पासिंग आदि डाउनलोड करना भी चुन सकते हैं।
- आपको एक पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जिसमें आपको पास होने का साल और रोल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
- अपने RBSE 10वीं एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण भरें
- 'दस्तावेज प्राप्त करें' पर क्लिक करने के बाद RBSE 10वीं डिजिटल मार्कशीट/प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाएगा।
- इन दस्तावेजों को डिजिलॉकर खाते में सहेजने के लिए सेव टू लॉकर बटन पर क्लिक करें।
RBSE 10th Result 2025: SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें
- अपने मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाएं।
- RJ10 [आपका रोल नंबर] टाइप करें।
- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें
- आपको अपना रिजल्ट कुछ ही देर में अपने फोन पर मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, वेबसाइट के अलावा DigiLocker-SMS से चेक करें रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications