DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती, क्या है अप्लाई करने का प्रोसेस?
DSSSB Delhi High Court Attendant Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसके लिए उम्मीदवारों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
- आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग - ₹100
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और सभी वर्ग की महिलाएं - निःशुल्क
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
ऐसे करें आवेदन
- dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
खास बातें
- आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 है, इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद ही आवेदन सबमिट करें, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BSF ने हेड कांस्टेबल RO/RM के लिए निकाली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications