बिहार के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, फैशन जगत में करियर बनाना हुआ आसान, ये कॉलेज शुरू कर रहा नया कोर्स
बिहार में फैशन डिजाइनिंग करने की चाह रखने वाली छात्राओं के पास अब पटना में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने का एक और ऑप्शन मिलने वाला है।
पटना वीमेंस कॉलेज में इस सत्र से बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग का कोर्स शुरू होने वाला है। ये कोर्स चार साल का होगा। पटना वीमेंस कॉलेज फैशन डिजाइनिंग के कोर्स के शुरुआत करने वाला पटना का पहला महिला कॉलेज है।

इस नए कोर्स में आठ सेमेस्टर होंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स को फैशन डिजाइनिंग के हर पहलू से रूबरू कराया जाएगा। इसमें कपड़ा डिजाइनिंग, स्टिचिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, विजुअल मर्चेंडाइजिंग, इत्यादि स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि, कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग में एक साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स पहले से ही चल रहा है।
इसके अलावा कपड़ा अलंकरण और घरेलू फैशन का एड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स भी पटना विमेंस कॉलेज में चल रहा है। कॉलेज के बैचलर डिग्री इन फैशन डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को इंट्रेंस एग्जाम देना होगा।
यह भी देखें: Jobs Alert! शिवपुरी के भर्ती कैंप में बड़े पैमाने पर हो रहा युवाओं का चयन, जानें कब तक लगेगा कैम्प
एड्मिशन लेने के लिए जरुरी क्राइटेरिया
- एडमिशन के लिए स्टूडेंट को आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए।
- स्टूडेंट्स को रचनात्मकता और डिजाइनिंग की समझ होनी और इसमें रुचि होनी चाहिए।
इन विषयों की होगी पढ़ाई
- टेक्सटाइल डिजाइनिंग
- विजुअल मर्चेंडाइजिंग
- बैग डिजाइनिंग
- एसेसरीज डिजाइनिंग
- स्टिचिंग व अन्य
यह भी देखें: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, देखें डिटेल्स
क्या है बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग कोर्स?
बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग कोर्स में ज्वेलरी डिजाइनिंग, गारमेंट डिजाइनिंग, फुटवीयर डिजाइनिंग, लेदर डिजाइनिंग, इत्यादि के बारे में सिखाया और पढ़ाया जाता है। यह कोर्स करने के बाद खुद से कपड़े, एसेसरीज, बैग्स, फुटवीयर समेत कई अन्य चीजें डिजाइन कर सकते हैं। इसके अलावा अपना स्टार्टअप भी शुरू किया जा सकता है।
यह भी देखें: SAIL में नौकरी पाने का शानदार मौका, 2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications