India Post GDS Result 2025: ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
India Post GDS Result 2025: इंडिया पोस्ट ने 21 मार्च को इंडिया पोस्ट जीडीएस जनवरी मेरिट लिस्ट 2025 की घोषणा जारी कर दी है। डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवा पदों के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों की ये लिस्ट 22 राज्यों के लिए जारी की गई है।
जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए पंजीकृत किया था वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से मेरिट देख सकते हैं।

India Post GDS Result 2025: इन राज्यों के लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट 2025
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
India Post GDS Result 2025: इस आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट
ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए पंजीकृत आवेदकों को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का अंतिम चयन उस डिवीजन या यूनिट के डिवीजनल या यूनिट हेड द्वारा मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के अधीन होगा, जहां रिक्ति अधिसूचित की गई है।
India Post GDS Result 2025 मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक
आधिकारिक सुचना के अनुसार, इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7 अप्रैल, 2025 को या उससे पहले अपने नामों के सामने उल्लिखित डिवीजनल हेड के माध्यम से अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना चाहिए। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियों और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेटों के साथ सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना चाहिए।
इन 7 स्टेप्स के माध्यम से देखें मेरिट लिस्ट
- 1. भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- 2. होम पेज पर उपलब्ध इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- 3. एक नया पेज खुलेगा जहां राज्यवार मेरिट सूची उपलब्ध होगी।
- 4. उस राज्य पर क्लिक करें जिसकी मेरिट सूची आप देखना चाहते हैं।
- 5. मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- 6. मेरिट सूची की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
- 7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, इंडिया पोस्ट का लक्ष्य 21413 जीडीएस रिक्तियों को भरना है।












Click it and Unblock the Notifications