बिना GATE स्कोर के IIT में M.Tech का मौका, गुवाहाटी ने शुरू किया नया कोर्स, चेक करें डिटेल्स

IIT Guwahati New Course: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना हर छात्र का होता है, लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि 12वीं के बाद IIT जैसे संस्थानों में दाखिला नहीं मिल पाता। अगर आप भी उन छात्रों या प्रोफेशनल्स में शामिल हैं, जो अब भी IIT में पढ़ाई का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IIT गुवाहाटी ने बाढ़ और जल संसाधन प्रबंधन जैसे अहम विषय पर एक नया M.Tech कोर्स शुरू किया है।

इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एडमिशन के लिए GATE स्कोर की जरूरत नहीं है। यानी अब बिना GATE दिए भी IIT में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है। यह कोर्स खास तौर पर ऐसे युवाओं और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो जल संकट, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं।

IIT Guwahati New Course

ग्रेजुएशन के बाद भी है IIT में पढ़ाई का मौका

अगर किसी कारण से आपने 12वीं के बाद IIT में दाखिला नहीं लिया, तो अब ग्रेजुएशन के बाद भी आपका सपना पूरा हो सकता है। IIT गुवाहाटी का यह नया कोर्स जल संकट, बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन जैसे विषयों पर केंद्रित है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल

लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से होगा चयन

इस कोर्स में दाखिला पाने के लिए उम्मीदवारों को GATE की जरूरत नहीं है। चयन IIT गुवाहाटी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर होगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो पहले से ही किसी संस्थान या प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं और GATE की तैयारी नहीं कर पाए।

कौन कर सकता है आवेदन

  • उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में चार साल की ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक या 6.0 CPI जरूरी है।
  • साथ ही, जल संसाधन के क्षेत्र में एक साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पढ़ाई

यह कोर्स हाइब्रिड मोड में कराया जाएगा। यानी ज्यादातर क्लास ऑनलाइन होंगी, जबकि कुछ प्रयोगशाला कार्य और अंतिम परीक्षाएं IIT गुवाहाटी के कैंपस में होंगी। इससे प्रोफेशनल्स को पढ़ाई और काम दोनों को बैलेंस करने में आसानी होगी।

जल संकट से निपटने की मिलेगी खास ट्रेनिंग

इस प्रोग्राम के ज़रिए छात्रों को जलवायु परिवर्तन, बाढ़ और जल प्रबंधन जैसी जटिल समस्याओं का समाधान सीखने का मौका मिलेगा। इसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी दिया जाएगा।

आवेदन और क्लास की तारीखें

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 31 जुलाई
  • कक्षाएं शुरू होंगी: 18 अगस्त
  • आवेदन वेबसाइट: www.iitg.ac.in/oes/odp/mtech/fwrm

प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर

IIT गुवाहाटी के डीन प्रो. हेमंत बी. कौशिक ने बताया कि यह कोर्स खास तौर पर काम कर रहे लोगों के लिए बनाया गया है। इसका लचीला स्ट्रक्चर और मजबूत एकेडमिक कंटेंट प्रोफेशनल्स को बिना नौकरी छोड़े पढ़ाई का मौका देता है।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+