लाखों की नौकरी छोड़ चुनी UPSC की राह, पढ़िए CM योगी के गृह जिले गोरखपुर के नए DM IAS दीपक मीणा की कहानी
IAS Deepak Meena: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर में नए जिलाधिकारी का आगमन हुआ है। दीपक मीणा गोरखपुर के नए DM बने हैं। ये सुचना सामने आते ही उनके नाम की चर्चा होनी शुरू हो गई। लोग उनके अब तक के कार्यकाल, पढ़ाई-लिखाई जैसी तमाम चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुख हैं। आपको बता दें, दीपक मीणा राजस्थान के रहने वाले हैं और अब यूपी के गोरखपुर में डीएम का कार्यभार संभालेंगे।
राजस्थान के एक छोटे से कस्बे से निकलकर गोरखपुर के नए जिलाधिकारी बनने तक का दीपक मीणा का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं रहा है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाले दीपक ने मेहनत और लगन के दम पर IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर टाटा स्टील जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी पाई। लेकिन आरामदायक जिंदगी के बीच उनका सपना कुछ और था-IAS बनने का।

नौकरी के साथ-साथ कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर उन्होंने UPSC की तैयारी की और आखिरकार सफलता हासिल की। आज वह एक अनुभवी IAS अधिकारी के रूप में गोरखपुर की कमान संभालने जा रहे हैं, जहां लोग उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
ये भी पढ़ें: IAS नम्रता जैन: नक्सलियों की गोलियों के बीच बीता बचपन, अब रायपुर में क्यों हो रही चर्चा?
राजस्थान से निकले एक होनहार
15 जुलाई 1986 को राजस्थान में जन्मे दीपक मीणा ने अपनी स्कूली पढ़ाई यहीं से पूरी की। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले दीपक ने इंजीनियरिंग की राह चुनी और देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उनकी काबिलियत के दम पर उन्हें टाटा स्टील में नौकरी मिली।
टाटा स्टील से UPSC तक का सफर
टाटा स्टील में बेहतरीन सैलरी और सुविधाओं के बावजूद दीपक का मन सिविल सेवा की ओर खिंचता रहा। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर 2010 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली। वह 2011 बैच के IAS अधिकारी बने और लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी से ट्रेनिंग पूरी की।
प्रशासनिक करियर और पोस्टिंग्स
IAS अधिकारी बनने के बाद दीपक मीणा को उत्तर प्रदेश कैडर मिला। उनकी पहली फील्ड ट्रेनिंग अलीगढ़ में हुई। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ और सहारनपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया।
- 2014 में वह बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बने।
- इसके बाद अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी और सहारनपुर में भी CDO के रूप में कार्य किया।
- 2017 में उन्हें श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया, जहां वह जून 2019 तक रहे।
- इसके बाद वह सिद्धार्थनगर के DM बने।
- 2022 से 2025 तक उन्होंने मेरठ के DM के रूप में कार्य किया।
- जनवरी 2025 में वह गाजियाबाद के DM बने और जुलाई 2025 तक वहां रहे।
- अब उन्हें गोरखपुर का नया DM नियुक्त किया गया है।
दीपक मीणा को उनके प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है। गोरखपुर के लोग उनसे विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने और बेहतर प्रशासन की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: SDM Viral Video: वकीलों के सामने IAS रिंकू सिंह राही ने लगाई उठक-बैठक, 36 घंटे में आ गया ट्रांसफर का आदेश












Click it and Unblock the Notifications