HSSC CET Result 2025: HSSC ने CET ग्रुप C परिणाम घोषित, कट-ऑफ कब होंगे जारी? यहां देखें डिटेल
HSSC CET Result 2025: हरियाणा के लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महीनों की तैयारी, परीक्षा के बाद की बेचैनी और रोजाना वेबसाइट चेक करने की आदत-इन सबके बीच आज वह दिन आ गया जिसका हर अभ्यर्थी को बेसब्री से इंतजार था। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET ग्रुप C रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट सुबह से ही ऑफिशियल पोर्टल पर लाइव है और उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर तुरंत PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार आयोग ने परिणामों के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ जारी करने की भी तैयारी कर ली है, जिससे चयन प्रक्रिया का अगला चरण और स्पष्ट हो जाएगा। CET को राज्य की विभिन्न ग्रुप C भर्तियों का आधार माना जाता है, इसलिए यह रिजल्ट हजारों उम्मीदवारों के करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर पूरा रिजल्ट PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट कहां जारी हुआ?
रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी किया गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि अलग-अलग कैटेगरी और पदों के लिए कट-ऑफ भी अलग-अलग जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर दिए गए सभी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
ये भी पढ़ें: UPPSC PCS 2025: पीसीएस के पदों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, युवाओं के लिए नौकरी का सुपर ऑफर, 4.5 गुना बढ़े सीट
कैसे डाउनलोड करें HSSC CET Result 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- 1. सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएँ।
- 2. होमपेज पर दिए गए Recruitment टैब को चुनें।
- 3. अब HSSC CET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- 4. आपके सामने CET रिजल्ट PDF वाला पेज खुल जाएगा।
- 5. मांगे गए स्थान पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- 6. अब PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट PDF में क्या-क्या लिखा होगा?
रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण दिए जाएंगे:
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख
- विषय का नाम
- उम्मीदवार की कैटेगरी
- क्वालीफाइंग मार्क्स
- क्वालीफाइंग स्टेटस
- प्रतिशत (परसेंटेज)
ये सभी जानकारी आगे की भर्ती प्रक्रिया में जरूरी होंगी, इसलिए उम्मीदवार अपने दस्तावेज़ सही से सुरक्षित रखें।
HSSC CET 2025: क्वालीफाइंग मार्क्स
आयोग ने CET 2025 के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स की जानकारी भी जारी की है। यह इस प्रकार है:
- श्रेणी न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
- सामान्य (General) 50%
- आरक्षित श्रेणी (Reserved) 40%
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें। कट-ऑफ, दस्तावेज़ जांच (Document Verification) और अन्य चरणों से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Government Jobs: अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस! लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications