Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Doctor बनने की राह नहीं है आसान, सिर्फ MBBS से नहीं बनते स्पेशलिस्ट! जानिए क्या होती है आगे की राह

How to Become a Doctor: हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के एक महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। खास बात यह है कि 1 जुलाई को ही उनकी जन्मतिथि और पुण्यतिथि दोनों होती है। डॉ. रॉय को डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जीवन एक आदर्श डॉक्टर और जनसेवक की मिसाल है।

डॉक्टर हमारे समाज का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। वे बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि लोगों को नया जीवन और उम्मीद भी देते हैं। हाल ही में कोरोना महामारी के समय डॉक्टरों ने बिना थके, बिना रुके सेवा की और अपने कर्तव्यों को निभाया। उन्होंने यह साबित किया कि वे हमारे असली हीरो हैं। इस दिन देशभर में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। यह दिन डॉक्टरों के प्रति आभार जताने और सम्मान करने का एक मौका होता है।

How to Become Doctor

कैसे बनते हैं डॉक्टर, क्या होता है MBBS?

MBBS का पूरा नाम है बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी है। यह डॉक्टर बनने की पहली और जरूरी डिग्री होती है। यह एक ग्रेजुएशन कोर्स है, जो भारत और कई अन्य देशों में डॉक्टर बनने के लिए जरूरी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: मिट्टी के घर से मेडिकल की राह! फैक्ट्री में काम कर NEET में रचा इतिहास, शादियों में बर्तन धोते हैं मां-बाप

MBBS कोर्स करने में कितना वक्त लगता है?

  • कुल समय: 5.5 साल
  • इसमें 4.5 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप होती है।

इस कोर्स में छात्रों को मानव शरीर, बीमारियों की पहचान, इलाज की विधियां, सर्जरी, दवाइयों का अध्ययन, और अन्य जरूरी बातें पढ़ाई जाती हैं। थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि छात्र असली मरीजों का इलाज करना सीख सकें।

MBBS करने की शुरुआत कैसे करें?

भारत में MBBS करने के लिए कुछ जरूरी बातें:

  • 12वीं कक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी होना जरूरी है।
  • इसके बाद आपको NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में अच्छा स्कोर लाना होता है।
  • भारत के ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET जरूरी है।
  • कुछ कॉलेजों और राज्यों में अलग पात्रता नियम हो सकते हैं।

MBBS के बाद आगे क्या?

MBBS पूरा करने के बाद आप चाहे तो किसी एक खास क्षेत्र में पढ़ाई जारी रख सकते हैं जैसे:

-MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) के कोर्स करके स्पेशलिस्ट डॉक्टर बन सकते हैं।

MBBS में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं?

  • एनाटॉमी (Anatomy) - शरीर की बनावट
  • फिजियोलॉजी (Physiology) - शरीर के काम करने का तरीका
  • बायोकेमिस्ट्री (Biochemistry) - शरीर में होने वाली रासायनिक क्रियाएं
  • PSM (निवारक और सामाजिक चिकित्सा) - बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के सामाजिक पहलू
  • फार्माकोलॉजी (Pharmacology) - दवाइयों का अध्ययन
  • पैथोलॉजी (Pathology) - बीमारियों की पहचान
  • माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) - सूक्ष्म जीवों का अध्ययन
  • चिकित्सा (Medicine) - सामान्य इलाज
  • सर्जरी (Surgery) - ऑपरेशन से इलाज
  • फॉरेंसिक मेडिसिन (Forensic Medicine) - मेडिकल जांच और कानून
  • ऑर्थोपेडिक्स (Orthopaedics) - हड्डियों से जुड़ी बीमारियां
  • साइकेट्री (Psychiatry) - मानसिक रोगों का इलाज
  • डर्मेटोलॉजी (Dermatology) - त्वचा संबंधी समस्याएं
  • एनेस्थीसिया (Anesthesia) - ऑपरेशन से पहले बेहोश करने की प्रक्रिया
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics and Gynaecology) - गर्भावस्था और महिलाओं की बीमारियां
  • नेत्र विज्ञान (Ophthalmology) - आंखों से जुड़ी बीमारियां
  • बाल चिकित्सा (Paediatrics) - बच्चों की बीमारियां
  • ENT - कान, नाक, गले की बीमारियां
  • रेडियोलॉजी (Radiology) - एक्स-रे और स्कैन से जांच

डॉक्टर बनना: सम्मान और सेवा दोनों का रास्ता

डॉक्टर का पेशा न केवल सम्मानजनक होता है, बल्कि यह मानवता की सेवा का भी तरीका है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस न सिर्फ डॉक्टरों के प्रति धन्यवाद कहने का दिन है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा देता है कि वे इस क्षेत्र में आएं और लोगों की मदद करें। एक डॉक्टर बीमार लोगों का इलाज करके उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ये भी पढ़ें: Khan Sir: शादी के बाद स्टूडेंट्स को नहीं भूले खान सर! NEET-JEE एस्पिरेंट्स को दी खास रिसेप्शन पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+