HBSE Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी, पास प्रतिशत पिछले साल से कम, देखें डिटेल
HBSE Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज 17 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसका बेसब्री से इंतजार प्रदेश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को था। हर साल की तरह इस बार भी हजारों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनकी मेहनत और सपनों का फैसला अब सामने आ गया है।
खास बात यह है कि इस बार कुल पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे छात्र और अभिभावक दोनों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई थी। साथ ही लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है।छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

परिणाम कैसे देखें?
साधारण छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जबकि प्राइवेट छात्रों को अपना नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि भरनी होगी, ताकि वे अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
ये भी पढ़ें: HPBOSE Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 97.2 प्रतिशत के साथ मेहक बनीं टॉपर
इस साल की परीक्षा में कितना रहा पास प्रतिशत?
इस वर्ष कुल 2,71,499 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 2,51,110 छात्र सफल रहे। इस तरह इस साल पास प्रतिशत 92.49% रहा। हालांकि यह पिछले साल के 95.22% के मुकाबले थोड़ा कम है।
लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कुल 1,29,249 लड़कियों में से 1,21,566 सफल रहीं, जो 94.06% पास प्रतिशत दर्शाता है। वहीं, लड़कों में 1,42,250 में से 1,29,544 ने परीक्षा पास की, जो 91.07% का पास प्रतिशत है।
5 हजार से ज्यादा छात्रों को देनी होगी दोबारा परीक्षा
इस बार 5,737 छात्रों के परिणाम 'एसेन्शियल रिपीट' (ER) श्रेणी में रखे गए हैं। इन छात्रों को क्वालिफाई करने के लिए फिर से परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा का समय और जिला-wise प्रदर्शन
हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछली बार के जिला-wise आंकड़ों की बात करें तो पंचकूला ने सबसे ज्यादा 98.35% सफलता दर्ज की। इसके बाद रेवाड़ी 97.60% और मोहिंदरगढ़ 97.53% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जिन्न, पानीपत, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, करनाल और अम्बाला ने भी 95% से ऊपर सफलता हासिल की।
ये भी पढ़ें: Saavi Jain: शामली की सावी जैन ने रचा 12वीं परीक्षा में इतिहास! दुकानदार की बेटी बनी टॉपर, पाए 500 में 499 अंक












Click it and Unblock the Notifications