Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

HPBOSE Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 97.2 प्रतिशत के साथ मेहक बनीं टॉपर

HPBOSE 12th Board Result 2025: हजारों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने आज 17 मई 2025 को दोपहर 12 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए बेहद अहम है, जिन्होंने इस साल राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर मार्च महीने में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था।

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों की धड़कनें तेज हो गईं, क्योंकि यह परिणाम ही तय करेगा कि उनका अगला कदम क्या होगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं, ताकि हर छात्र को आसानी से परिणाम मिल सके।

HPBOSE 12th Board Result 2025

हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड टॉपर बनी मेहक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस साल ऊना जिले की मेहक ने राज्य में पहला स्थान हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। विज्ञान संकाय की छात्रा मेहक ने कुल 486 अंक प्राप्त किए हैं, जो 97.2% के साथ टॉप पोजिशन है। वह पूरे राज्य में ओवरऑल मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर रही हैं। मेहक की इस उपलब्धि से उनके स्कूल, परिवार और जिले में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें: PSEB Result 2025: पंजाब बोर्ड रिजल्ट में लुधियाना की लड़कियों का जलवा! PSEB 10वीं में टॉप 3 रैंक पर किया कब्जा

कब हुई थी परीक्षा?

HP Board की 12वीं की परीक्षाएं इस साल 4 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। ये परीक्षा पेन-पेपर मोड में हुई थी। परीक्षा का समय सुबह 8:45 से 12 बजे तक था।

कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Result' टैब पर क्लिक करें।
  • "12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करें।

ऑनलाइन मार्कशीट

छात्रों को यह जानना जरूरी है कि ऑनलाइन दिख रही मार्कशीट केवल अस्थायी होती है। असली, सरकारी मान्यता प्राप्त मार्कशीट उनके स्कूल से दी जाएगी, जिसे भविष्य में दाखिले और अन्य कामों के लिए संभाल कर रखना होगा।

मार्कशीट में होंगे ये जरूरी विवरण

ऑनलाइन मार्कशीट में निम्न जानकारी दी गई होगी:

  • बोर्ड और परीक्षा का नाम
  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता के नाम
  • विषयों के नाम और अंक (थ्योरी व प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक
  • डिवीजन
  • पास/फेल की स्थिति

गलती हो तो तुरंत संपर्क करें

अगर ऑनलाइन मार्कशीट में कोई गलती नजर आए, तो छात्र तुरंत बोर्ड से संपर्क करें, ताकि असली मार्कशीट में कोई त्रुटि न हो।
ये भी पढ़ें: Odisha CHSE Result 2025: जल्द आएंगे 12वीं बोर्ड के रिजल्ट, क्या है DigiLocker से परिणाम डाउनलोड करने का तरीका?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+