CG: राज्यपाल हरिचंदन ने किया आंजनेय विश्वविद्यालय का उदघाटन

RAIPUR NEWS: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को रायपुर में आंजनेय विश्वविद्यालय के उदघाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि समय की मांग है कि ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जाए जहां नवाचार फलता-फूलता हो। विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान न बने बल्कि एक यह एक ऐसी जगह हो जहां विद्यार्थियों के सपनों को पोषित किया जाए, संम्भावनाओं को साकार और भविष्य को आकार दिया जाए।

AJNANEY UNIVERSITY

विश्वविद्यालय केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का संग्रह नही होना चाहिए। इसमें दुनिया और समाज को बेहतर बनाने के लिए नए-नए रिसर्च कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिबद्धता होनी चाहिए राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे समाने बहुत बड़ी चुनौती है। गरीब, पिछड़े और वंचित लोगों के बारे में सोचना और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा कर उन्हे विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

राज्यपाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान हेल्थ वर्कर, डॉक्टर, नर्स एवं उन सभी फ्रन्ट लाइन वर्कर के योगदान को रेखांकित किया जिन्होने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेवा की और महामारी को नियंत्रित करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अत्यन्त गर्व विषय है कि हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। राज्यपाल हरिचंदन ने विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक उत्सव 'उड़ान' के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों को यह ऊंची उड़ान के लिए प्रेरित करेगी ।

कार्यक्रम को विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विश्वविद्यालय अपने नाम के अनुरूप विद्यार्थियों को बल, बुद्धि, ज्ञान देने के साथ-साथ देश सेवा का रास्ता भी दिखाएगा। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन कुलपति टी.रामाराव ने किया। इस अवसर पर विश्विद्यालय की पत्रिका का विमोचन हरिचंदन के हाथों किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विजेता क्रिकेट टीम को ट्राफी प्रदान की और संस्था के प्राचार्य और प्राध्यापकों को सम्मानित किया ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संकल्प शिविर, CM भूपेश बघेल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+