DU NCWEB Special Cutoff 2025: BA-BCom एडमिशन के लिए डीयू की स्पेशल कटऑफ आज, ऐसे करें चेक
DU NCWEB Special Cutoff 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में दाखिले की दौड़ अब और तेज होने वाली है। बीए और बी.कॉम कोर्स में एडमिशन की उम्मीद लगाए बैठी हजारों छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि डीयू आज, 1 सितंबर 2025 को पांचवीं (स्पेशल) कटऑफ लिस्ट जारी करने जा रहा है।
अब तक करीब 11 हजार छात्राएं दाखिला पा चुकी हैं, लेकिन अभी भी 3,600 से ज्यादा सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए यह लिस्ट जारी की जाएगी। छात्राएं अपनी कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ देखकर तय कर सकेंगी कि उनका एडमिशन पक्का होगा या नहीं। छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर इसे देख सकेंगी।

अब भी 3,600 से ज्यादा सीटें खाली
अब तक एनसीडब्ल्यूईबी में लगभग 11 हजार छात्राओं का एडमिशन हो चुका है, लेकिन करीब 3,600 सीटें अभी भी खाली हैं। कटऑफ लिस्ट सभी कैटेगरी जैसे जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: IBPS SO Prelims 2025: आंसर की और रिजल्ट का इंतजार, कब होगी मेंस की परीक्षा? देखें लेटेस्ट अपडेट
ऑनलाइन आवेदन का मौका
कटऑफ जारी होने के बाद एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 3 सितंबर रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। कॉलेजों को 4 सितंबर शाम 5 बजे तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर शाम 5 बजे तय की गई है।
स्पेशल ड्राइव कटऑफ भी होगी जारी
खाली सीटों पर एडमिशन के लिए डीयू 8 सितंबर 2025 को स्पेशल ड्राइव कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। इस लिस्ट के तहत आवेदन 9 और 10 सितंबर को होंगे, जबकि कॉलेजों को 11 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 रखी गई है।
ऐसे चेक करें कटऑफ
- स्टेप 1: वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2: बीए या बी.कॉम एडमिशन सेशन 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- स्टेप 4: कटऑफ को ध्यान से देखें और जरूरत हो तो डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें: DU Admissions 2025: दाखिले की प्रक्रिया हुई पूरी, अब भी खाली हैं DU में ग्रेजुएट प्रोग्राम की हजारों सीटें












Click it and Unblock the Notifications