DU Admissions 2025: दाखिले की प्रक्रिया हुई पूरी, अब भी खाली हैं DU में ग्रेजुएट प्रोग्राम की हजारों सीटें
DU Admissions 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में इस साल दाखिला प्रक्रिया छात्रों के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही। कई चरणों के बाद भी हजारों सीटें अब तक खाली पड़ी हैं, खासकर आरक्षित वर्ग की सीटें। इस स्थिति से निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्पॉट राउंड का आयोजन किया, जिससे उन छात्रों को आखिरी मौका दिया गया जो अब तक दाखिला पाने से चूक गए थे।
स्पॉट राउंड के लिए कुल 29,819 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7,908 छात्रों को सीटें मिलीं। सीट पाने वाले छात्रों को 29 अगस्त की शाम 5 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। समय पर स्वीकार नहीं करने पर उनका नाम प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

अंतिम मौका, अपग्रेड नहीं
डीयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस राउंड में जो सीटें आवंटित हुई हैं, वही अंतिम मानी जाएंगी। छात्रों को अब अपग्रेड का विकल्प नहीं मिलेगा और वे दाखिला भी वापस नहीं ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Police Recruitment: पुलिस-SI भर्ती के सपने चकनाचूर! HC ने क्यों की रद्द? कहा- घर का भेदी लंका ढाए!
कौन कर सकता था आवेदन?
स्पॉट राउंड में केवल वही छात्र शामिल हो सके, जिन्हें जुलाई से 24 अगस्त तक किसी भी कॉलेज या कोर्स में दाखिला नहीं मिल पाया था। पहले से दाखिला ले चुके छात्रों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया।
फीस जमा करने की समय सीमा
सीट स्वीकार करने के बाद छात्रों को 30 अगस्त शाम 5 बजे तक फीस जमा करनी होगी। तय समय में फीस न भरने पर उनका दाखिला स्वतः रद्द हो जाएगा।
खाली सीटों की बड़ी संख्या
विश्वविद्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, स्नातक कोर्सों में अब भी करीब 8,000 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य वर्ग की सीटें कम हैं, जबकि आरक्षित वर्ग की सीटें ज्यादा बची हुई हैं।
क्यों रह गईं सीटें खाली?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल कई कारणों से सीटें खाली रह गईं। कुछ छात्र विदेशों और निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले चुके हैं, जबकि कुछ ने अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों का विकल्प चुना। वहीं, आरक्षित वर्ग की सीटें इसलिए अधिक खाली रह गईं क्योंकि पर्याप्त आवेदन नहीं मिले।
डैशबोर्ड हुआ फ्रीज
जिन छात्रों को पहले से सीटें मिल चुकी थीं, उनके डैशबोर्ड को फ्रीज कर दिया गया है। अब वे पुराने दाखिले को रद्द करके किसी नई सीट पर प्रवेश नहीं ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें: NIACL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications