Rinku-Priya Academic Profile:स्कूल ड्रॉपआउट से DU की डिग्री तक, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज में कौन कितना पढ़ा लिखा?
Rinku Singh-Priya Saroj Academic Profile: राजनीति और क्रिकेट! दोनों ही ऐसे क्षेत्र हैं जो भारत में करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। जब इन दो दुनियाओं से आने वाले दो युवा सितारे निजी जीवन में एक हो जाते हैं, तो यह खबर बन जाती है। भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज के रिश्ते में अब एक नया मोड़ आ गया है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लेकर वाराणसी तक, अब इस प्रेम कहानी की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। दोनों आज लखनऊ के एक लग्जरी होटल में सगाई कर ली है। जल्द ही रिंकु और सरोज शादी के बंधन में बंधेंगे। एक साधारण परिवार से निकलकर क्रिकेट के शिखर तक पहुंचे रिंकू और राजनीतिक विरासत की वारिस प्रिया की यह जोड़ी न केवल दिलचस्प है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। आइए जानते हैं दोनों ने कहां तक पढ़ाई की है...

यूपी से है दोनों का नाता
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। रिंकू अलीगढ़ से हैं, जबकि प्रिया वाराणसी की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले एक क्रिकेटर की शादी में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए ये पहली बार मिले थे। 16 जनवरी 2025 को दोनों परिवार अलीगढ़ में मिले। दोनों ने 8 जून को सगाई की थी और 18 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हालांकि अब ये तारीख टाल दी गई है लेकिन दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Rinku-Priya Engagement: सगाई के बंधन में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया, फैंस के दिलों पर छाई दोनों की पहली तस्वीर
अलग पारिवारिक पृष्ठभूमि, फिर भी बना गहरा रिश्ता
रिंकू सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता खानचंद्र सिंह सिलेंडर की डिलीवरी करते थे और मां गृहिणी हैं। रिंकू ने पढ़ाई दसवीं से पहले ही छोड़ दी थी, क्योंकि घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। वहीं, प्रिया सरोज एक सशक्त राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और फिलहाल विधायक हैं। प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है।
कमाई में रिंकू आगे, संपत्ति में प्रिया का पलड़ा भारी
रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत से क्रिकेट में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 2018 में IPL में 80 लाख रुपये से शुरुआत करने वाले रिंकू की कीमत 2025 में 13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा वे टीम इंडिया और घरेलू क्रिकेट से भी कमाते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी इनकम होती है।
दूसरी ओर, प्रिया सरोज की सालाना आय सांसद की सैलरी और भत्तों को मिलाकर करीब 25-30 लाख रुपये है। लेकिन उनकी पारिवारिक संपत्ति काफी बड़ी है, जिसमें जमीन-जायदाद, गाड़ियां और जेवर शामिल हैं।
पढ़ाई में प्रिया से पीछे, लेकिन क्रिकेट में रिंकू का दबदबा
जहां प्रिया सरोज ने अच्छी शिक्षा ली है और अपने राजनीतिक करियर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं रिंकू सिंह स्कूल की पढ़ाई अधूरी छोड़कर क्रिकेट के मैदान में उतर गए। अब वे भारतीय टीम का हिस्सा हैं और देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं।
Rinku Singh and Priya Saroj Academic Profile
रिंकू सिंह (क्रिकेटर)
- स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), अलीगढ़
- क्लास: सिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की
- डिग्री: कोई डिग्री नहीं (9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी)
प्रिया सरोज (सांसद, समाजवादी पार्टी)
- स्कूल: एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
- ग्रेजुएशन: बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.), दिल्ली यूनिवर्सिटी
- प्रोफेशनल डिग्री: एलएलबी (LLB), एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
अब साथ चलेंगे जीवन की नई पारी में
सियासत की सादगी और क्रिकेट के चमकते सितारे का ये मेल कई मायनों में खास है। एक ओर जहां दोनों की पृष्ठभूमि और पेशे अलग हैं, वहीं प्यार और समझदारी ने इन्हें एक सूत्र में बांध दिया है। अब सभी की निगाहें उनकी नवंबर में होने वाली शादी पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की हुई सगाई, क्रिकेटर ने पहनाई रिंग तो रो पड़ीं सांसद प्रिया, वीडियो जमकर वायरल












Click it and Unblock the Notifications