DU Admission 2025: UG कोर्सेज के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CUET स्कोर के जरिए मिलेगा दाखिला
DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) भारत के टॉप यूनिवर्सिटीज में सुमार है। हर साल लाखों छात्र DU में एडमिशन पाने और यहां पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। 12वीं पास करने के बाद बहुत से स्टूडेंट्स का लक्ष्य दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में एडमिशन पाना होता है।
DU में एडमिशन को लेकर हर बार की तरह इस साल भी छात्रों का उत्साह बरकरार है। DU ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। एडमिशन प्रोसेस मंगलवार, 17 जून से शुरू हो चुका है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.योगेश सिंह और डीन ऑफ एकेडेमिक्स हनीत गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल को अब छात्रों के लिए खोल दिया गया है। इस पोर्टल के जरिए अब छात्र 70,000 से ज्यादा सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस साल भी दाखिले सिर्फ CUET-UG 2025 के स्कोर के आधार पर होंगे।
CSAS पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
छात्रों को अपने CUET एप्लिकेशन नंबर और व्यक्तिगत जानकारी के साथ CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुन सकेंगे। रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए ₹250 और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए ₹100 तय की गई है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम
70 हजार से ज्यादा सीटों पर मिलेगा दाखिला
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेजों में कुल 71,624 सीटों पर दाखिले होंगे। इस बार कुल 79 UG प्रोग्राम उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें 183 से ज्यादा BA कोर्स कॉम्बिनेशन शामिल हैं।
कई चरणों में होगी एडमिशन प्रक्रिया
पूरी दाखिला प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी और हर स्टेप CUET के स्कोर पर आधारित होगा। खेल कोटा, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) और अन्य सुपरन्यूमरेरी कोटे को भी इस बार CSAS पोर्टल में जोड़ा गया है।
स्किल बेस्ड कोर्स के लिए भी खुले एडमिशन
DU ने इस बार करियर को ध्यान में रखते हुए स्किल बेस्ड कोर्सों में भी दाखिले शुरू किए हैं। ये कोर्स सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल-बेस्ड कोर्सेज (CISBC) के जरिए करवाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री-फ्रेंडली स्किल देना है।
जरूरी डॉक्युमेंट्स
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को ये जानकारी भरनी होगी:
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण
- कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस या PwD सर्टिफिकेट अपलोड करना (अगर लागू हो)
- CUET-UG स्कोर जो ऑटोमेटिकली रोल नंबर से लिंक होकर सिस्टम में जुड़ जाएगा
- छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारी ठीक से जांचने के बाद ही कॉलेज और कोर्स की पसंद दर्ज करें।
सहायता के लिए हेल्पलाइन चालू
दाखिले के दौरान छात्रों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यूनिवर्सिटी ने हेल्पलाइन शुरू की है।
ईमेल: [email protected]
फोन: 011-27666073
PG और BTech फॉर्म में सुधार का मौका
जहां UG दाखिले शुरू हो गए हैं, वहीं DU ने PG और BTech प्रोग्रामों के लिए फॉर्म सुधारने की विंडो 10 जून से 12 जून तक खोली थी। हालांकि, इसमें केवल सामान्य जानकारी ही बदली जा सकती थी। कैटेगरी से जुड़ी कोई भी जानकारी बदली नहीं जा सकती थी, और प्रोफाइल लॉक होने के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं है।
PG और BTech में एडमिशन की स्थिति
11 जून तक मिले आंकड़ों के अनुसार, PG कोर्सों के लिए DU को 63,387 यूनिक आवेदन मिले हैं, जिससे कुल 69,317 प्रोग्राम-वाइज एप्लिकेशन बने हैं। BTech कोर्सों में अब तक 6,015 छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
PG और BTech में प्रवेश के नियम
- PG कोर्सों में दाखिला पूरी तरह CUET-PG 2025 स्कोर पर आधारित होगा।
- BTech कोर्सों में एडमिशन JEE (Main) 2025 की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर होगा।
जो भी छात्र PG या BTech कोर्सों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना जरूरी है और DU की योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें: भारत में MBBS करने में आता है कितना खर्च? सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की फीस का अंतर जानकार उड़ जाएंगे आपके होश












Click it and Unblock the Notifications