DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी? देखें BCom के लिए एक्सपेक्टेड कट-ऑफ

DU Admission 2025 Expected Cut-Offs: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) भारत की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक मानी जाती है, जहां हर साल लाखों छात्र दाखिले का सपना देखते हैं। स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) सबसे अहम जरिया बन चुका है।

ऐसे में DU के किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को CUET 2025 में काफी अच्छा स्कोर लाना जरूरी होगा। यहां हम दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से जुड़े जरूरी जानकारी लेकर आए हैं।

DU Admission 2025 Expected Cut offs

कड़ी प्रतिस्पर्धा, हर साल बढ़ती कटऑफ

DU में 91 से ज्यादा कॉलेज शामिल हैं, जिनमें हर साल करीब 69,000 सीटों पर दाखिला होता है। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए जैसे तमाम कोर्सों में सीटों के लिए देशभर से छात्र आवेदन करते हैं। इसी वजह से हर साल कटऑफ भी पहले से ज्यादा हो जाती है।
ये भी पढ़ें: DU SOL Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किए स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के नतीजे, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

CUET DU Cut Off 2025: BCom के लिए अनुमानित कटऑफ

बीकॉम कोर्स के लिए कुछ प्रमुख कॉलेजों की अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है (यह कटऑफ पिछले वर्षों के रुझान पर आधारित हैं और आधिकारिक नहीं हैं)-

कॉलेज का नाम B.Com अनुमानित कटऑफ
1
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन (Lady Sri Ram College for Women) 99-100
2
गार्गी कॉलेज (Gargi College) 80-81
3
हंसराज कॉलेज (Hans Raj College) 99-100
4
दौलत राम कॉलेज (Daulat Ram College) 94-96
5
आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय (Acharya Narendra Dev College) 96-98
6
अदिति महाविद्यालय (Aditi Mahavidyalaya) 96-98
7
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (Atma Ram Sanatan Dharma College) 99-100
8
भारती कॉलेज (Bharati College) 99-100
9
भीम राव अंबेडकर कॉलेज (Bhim Rao Ambedkar College) 99-100
10
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (Delhi College of Arts & Commerce) 99-100
11
देशबंधु कॉलेज (Deshbandhu College) 99-100
12
हिंदू कॉलेज (Hindu College) 99-100
13
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (Janki Devi Memorial College) 96-98
14
जीसस एंड मैरी कॉलेज (Jesus & Mary College) 99-100
15
किरोड़ीमल कॉलेज (Kirori Mal College) 99-100
16
लक्ष्मीबाई महिला कॉलेज (Lakshmi Bai College for Women) 99-100
17
महाराजा अग्रसेन कॉलेज (Maharaja Agrasen College) 99-100
18
महर्षि वाल्मिकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (Maharshi Valmiki College of Education) 96-98
19
मैत्रेयी कॉलेज (Maitreyi College for Women) 96-98
20
माता सुंदरी कॉलेज (Mata Sundri College for Women) 99-100
21
मिरांडा हाउस (Miranda House) 99-100
22
मोती लाल नेहरू कॉलेज (Moti Lal Nehru College) 98-99
23
राजधानी कॉलेज (Rajdhani College) 97-98
24
रामानुजन कॉलेज (Ramanujan College) 98-99
25
रामजस कॉलेज (Ramjas College) 99-100
26
शहीद भगत सिंह कॉलेज (Shaheed Bhagat Singh College) 98-99
27
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Sri Ram College of Commerce) 99-100
28
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (Sri Guru Teg Bahadur Khalsa College) 98-99

कैसे करें तैयारी?

CUET 2025 में अच्छा स्कोर करने के लिए छात्रों को नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट देने की सलाह दी जाती है। पहले के वर्षों की कटऑफ को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित लक्ष्य बनाएं और उसी के अनुसार तैयारी करें। छात्रों को परीक्षा के बाद DU काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया और अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। सही कॉलेज और कोर्स का चुनाव करने के लिए मेरिट लिस्ट और सीट एलॉटमेंट की जानकारी समय पर हासिल करना बेहद जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें: 'उम्र में बड़े हैं तो मिल जाएगा दाखिला?', CUET UG के जरिए पाना है DU में एडमिशन, पहले जान लीजिए टाई ब्रेकर नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+