'उम्र में बड़े हैं तो मिल जाएगा दाखिला?', CUET UG के जरिए पाना है DU में एडमिशन, पहले जान लीजिए टाई ब्रेकर नियम
DU Admission Tie Breaker Rule: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में दाखिला पाना हर छात्र का सपना होता है। हर साल लाखों छात्र DU के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस बार 2025 में भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) का आयोजन होने जा रहा है। यह परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के नतीजे आने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से छात्रों को दाखिला देगी। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दो छात्रों के CUET UG में अंक बराबर हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि किसे सीट मिलेगी? इसके लिए DU ने टाई ब्रेकर नियम बनाए हैं। आइए जानते हैं कि यह नियम कैसे काम करता है और कब लागू होता है...

टाई ब्रेकर नियम क्या है?
CUET UG परीक्षा में अगर दो छात्रों के अंक बराबर हो जाते हैं और कॉलेज में सीटें सीमित होती हैं, तो टाई ब्रेकर नियम का उपयोग किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही और निष्पक्ष तरीके से छात्रों का चयन हो सके।
ये भी पढ़ें: ISRO में असिस्टेंट समेत कई पदों पर नौकरी पाने का मौका, 80 हजार से ज्यादा है सैलरी, अभी करें अप्लाई
कैसे लागू होता है टाई ब्रेकर नियम?
12वीं के अंक: सबसे पहले छात्रों के 12वीं कक्षा के अंकों की तुलना की जाती है। जिसका स्कोर ज्यादा होता है, उसे प्राथमिकता दी जाती है।
उम्र: अगर 12वीं के अंक भी बराबर होते हैं, तो उम्र को आधार बनाया जाता है। उम्र में बड़े छात्र को वरीयता दी जाती है।
लॉटरी सिस्टम: अगर 12वीं के अंक और उम्र दोनों ही समान हो जाएं, तो लॉटरी सिस्टम के जरिए निर्णय लिया जाता है। यह पूरी तरह से निष्पक्ष तरीका है।
DU में कितने कॉलेज और कोर्स हैं?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेजों में कुल 79 स्नातक कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे पॉपुलर प्रोग्राम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ कॉलेज डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी प्रदान करते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पर ध्यान दें
CUET UG के नतीजे आने के बाद CSAS प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आवेदन करने से पहले वे यह सुनिश्चित कर लें कि वे जिस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उसकी योग्यता को पूरा करते हैं।
तैयारी करें और नियम समझें
DU में दाखिला पाना आसान नहीं है, लेकिन अगर आप CUET UG 2025 की तैयारी अच्छे से करेंगे और नियमों को सही से समझेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। अब जब टाई ब्रेकर नियम भी साफ कर दिए गए हैं, तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Jobs in SBI: स्टेट बैंक में बिना परीक्षा पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली जॉब! बस इस योग्यता की है जरूरत












Click it and Unblock the Notifications