DU SOL Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किए स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के नतीजे, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
DU SOL Results 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने नवंबर-दिसंबर 2024 में हुई Odd सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें BA, BCom, MA, MSc और MCom जैसे कोर्स शामिल हैं।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र DU SOL की ओपन लर्निंग या रेगुलर स्ट्रीम से परीक्षा में शामिल हुए थे। अब जब नतीजे घोषित हो चुके हैं, तो छात्रों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे अपनी मार्कशीट ध्यान से देखें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से जांच लें।

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले DU SOL की वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर बाएं तरफ दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- अब 'Result/Marksheet' विकल्प चुनें और फिर 'Print Marksheet' पर क्लिक करें।
- अपनी रोल नंबर, कोर्स और सेमेस्टर की जानकारी भरें।
- फिर 'Print Score Card' पर क्लिक करें और अपनी मार्कशीट देख लें।
- आप चाहें तो इसे PDF में डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत
रिजल्ट में क्या-क्या जांचें?
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्र कुछ जरूरी जानकारियों की जांच जरूर करें:
- व्यक्तिगत जानकारी: नाम, माता-पिता का नाम, कॉलेज का नाम, एनरोलमेंट नंबर।
- शैक्षणिक विवरण: कोर्स का नाम, सेमेस्टर, विषयों के नाम और कोड, अधिकतम और प्राप्त अंक, क्रेडिट पॉइंट, कुल CGPA और डिवीजन।
अगर किसी भी जानकारी में गलती मिलती है तो जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी से संपर्क करें।
रिजल्ट लिंक जल्द होगा सक्रिय
DU SOL की वेबसाइट पर जल्द ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव होगा, जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के सीधे अपने मार्क्स देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें ताकि भविष्य की कोई भी अपडेट मिस न हो।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Kab Aayega: इंतजार की घड़ियां जल्द होंगी खत्म, इस दिन आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट!












Click it and Unblock the Notifications