DOE Delhi School Result 2025: DoE ने जारी किया कक्षा 3,4, 5 का परीक्षा परिणाम, edudel.nic.in पर चेक करें

DOE Delhi School Result 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने कक्षा 3, 4 और 5 के छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं।

अपने परिणाम देखने के लिए उन्हें अपना छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सबसे पहले DoE दिल्ली की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।

DOE Delhi School Result

दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • DoE वेबसाइट edudel.nic.in जाएं।
  • इसके बाद यूजर को होमपेज पर 'परीक्षा/पुनः परीक्षा परिणाम 2024-25' लिंक को क्लिक करना होगा।
  • कक्षा 3, 4 या 5 के लिए रिजल्ट 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टूडेंट आईडी, कक्षा और सेक्शन सहित आवश्यक डिटेल दर्ज करें, फिर सबमिट करें।
  • एक बार जब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे, तो एक कॉपी डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के बाद, अभिभावकों और छात्रों को स्कोरकार्ड पर सभी डिटेल की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी गई है। यदि कोई विसंगति या त्रुटि है, तो स्पष्टीकरण के लिए तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

वहीं DoE हायर क्‍लास के छात्र-छाात्राओं का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी करने वाला है। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों की ओर से जारी सूचना या आगे की घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+