DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: ITI पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
DRDO DMRL Apprentice Recruitment 2025: अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और सरकारी संस्थान में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का यह मौका आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है।
DRDO की डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने आईटीआई पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 80 पदों पर भर्ती निकाली है। यहां बिना लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर चयन होगा, साथ ही चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 80 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इसमें वेल्डर - 2, टर्नर - 5, मशीनिस्ट - 10, फिटर - 12, इलेक्ट्रॉनिक्स - 6, इलेक्ट्रीशियन - 12, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 30, कारपेंटर - 2 और फोटोग्राफर - 1 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई डिग्री होनी चाहिए। केवल रेगुलर कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले से अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत ट्रेनिंग ली है, वे इस भर्ती में पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आयु सीमा अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार तय होगी। यहां किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, फिजिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, 10वीं और आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (यदि लागू), बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- "Defence Metallurgical Research Laboratory" के Establishment सेक्शन में जाएं।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन कर फॉर्म भरें और सब्मिट करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 9 अगस्त 2025
अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2025
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications