Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIC Recruitment 2025: AAO और AE पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, कौन कर सकता है अप्लाई?

LIC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती निकाली है।

LIC के AAO और AE के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

LIC Recruitment 2025

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पद भरे जाएंगे। इनमें -

  • असिस्टेंट इंजीनियर (AE) - 81 पद
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) - 410 पद
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) - 350 पद
  • कुल पद - 841

ये भी पढ़ें: क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा? कैसे करता है ये काम, समझिए पूरा प्रोसेस

आवेदन की आखिरी तारीख

इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार: ₹85 + लेनदेन शुल्क + GST
  • अन्य सभी श्रेणियां: ₹700 + लेनदेन शुल्क + GST

चयन प्रक्रिया

AAO पदों के लिए चयन तीन चरणों में होगा -

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • इंटरव्यू (Interview)

इसके बाद मेडिकल जांच भी की जाएगी। खास बात यह है कि प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा।

योग्यता और शर्तें

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौकरी का बड़ा मौका! BSF में निकली 4500 से अधिक पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+