CBSE Supplementary Exam 2025: सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कब होगा एग्जाम?
CBSE Supplementary Exam 2025: हर साल लाखों छात्र CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देते हैं। लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद कुछ छात्र एक-दो विषयों में सफल नहीं हो पाते या फिर वे अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे में छात्रों के भविष्य को संभालने और उन्हें एक और मौका देने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पूरक परीक्षा का रास्ता खोला है।
CBSE ने 2025 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकते हैं जो 'कम्पार्टमेंट' में आए हैं या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने एक बार फिर यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों को अपनी पढ़ाई में रुकावट न हो और वे आत्मविश्वास के साथ अगली कक्षा की ओर बढ़ सकें।

ऑनलाइन आवेदन की तारीखें घोषित
जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए या किसी विषय में बेहतर अंक पाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो चुकी है और छात्र 17 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, लिंक के अलावा ऐसे देखें मार्क्स
कौन कर सकता है आवेदन?
- जो छात्र 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और किसी विषय में कम्पार्टमेंट (Compartment) में आए हैं।
- वे छात्र जिन्होंने पहले परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन अब एक या दो विषयों में अंक सुधार (Improvement) करना चाहते हैं।
- नियमित (Regular) छात्रों को आवेदन के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा, वे खुद से आवेदन नहीं कर सकते।
परीक्षा कब होगी?
CBSE ने जानकारी दी है कि पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 से शुरू होंगी। जल्द ही टाइमटेबल भी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- 10वीं के छात्र अधिकतम दो विषयों में परीक्षा दे सकते हैं।
- 12वीं के छात्र सिर्फ एक विषय में ही पूरक या सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं।
फॉर्म भरते समय सावधानी जरूरी
छात्रों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरते समय विषय चयन और व्यक्तिगत जानकारी बहुत ध्यान से भरें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए सभी जानकारियों की दोबारा जांच जरूर करें।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीबीएसई जुलाई के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर CBSE की वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें ताकि कोई जरूरी सूचना न छूटे।
पूरक परीक्षा क्यों जरूरी?
पूरक परीक्षा छात्रों को दूसरी कोशिश का मौका देती है ताकि वे अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ा सकें। यह उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत की बात है जो बस एक या दो विषयों की वजह से फेल हो गए हैं या फिर अपने रिजल्ट को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025 Topper List: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम में कौन रहे टॉपर?












Click it and Unblock the Notifications