CBSE Compartment Result 2025: 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे cbse.nic.in पर जारी, कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?
CBSE Compartment Result 2025: CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों छात्र इस समय अपने कम्पार्टमेंट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जुलाई में हुई सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के बाद अब सभी की निगाहें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यह तय कर पाएंगे कि वे बिना किसी रुकावट के अगली कक्षा या उच्च शिक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। CBSE के अधिकारी जल्द ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे।

कब हुई थी कम्पार्टमेंट परीक्षाएं
इस साल CBSE की 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई 2025 को हुईं। ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुईं, जबकि कुछ विषयों के लिए परीक्षा समय 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा गया था।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख
रिजल्ट कहां देखें
नतीजे घोषित होने के बाद छात्र इन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर पाएंगे। वेबसाइट पर रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकेगा।
मई में आए थे बोर्ड के मुख्य नतीजे
CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के नतीजे 13 मई 2025 को घोषित किए थे।
- 12वीं कक्षा: कुल 17.04 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14.96 लाख छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 88.39% दर्ज हुआ।
- 10वीं कक्षा: इस बार 23.85 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 23.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22.21 लाख छात्र पास हुए। पास प्रतिशत 93.66% रहा।
नतीजों का इंतजार
अब सभी की नजरें CBSE की कम्पार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी कर देगा, जिससे जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी है वे आगे की पढ़ाई में बिना देरी के आगे बढ़ सकें।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा, चेक करें दिशा-निर्देश और एग्जाम पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications