Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CUET PG रिजल्ट का इंतजार, क्या रह सकता है कट-ऑफ? यहां देखें परीक्षा परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट

CUET PG Expected Cutoff: देशभर के लाखों छात्रों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 एक बड़ा मौका बनकर सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक चली, जिसमें छात्रों ने देश के केंद्रीय, राज्य और अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्सेस में दाखिले के सपने को साकार करने के लिए हिस्सा लिया।

यह परीक्षा न केवल छात्रों को एक साझा मंच देती है, बल्कि प्रवेश प्रक्रिया को भी पारदर्शी और सरल बनाती है। इस बार कुल 157 विषयों में परीक्षा कराई गई, जिनमें कॉमर्स, लॉ, कंप्यूटर साइंस, पॉलिटिकल साइंस और भारतीय व विदेशी भाषाएं शामिल थीं।

CUET PG Result Expected Soon Check Expected cutoff

परीक्षा का पैटर्न और अहम बातें

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) थी।
  • हर परीक्षा शिफ्ट 90 मिनट की थी।
  • 75 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए।
  • हर सही जवाब पर 4 अंक और गलत जवाब पर 1 अंक की कटौती तय थी।
  • परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध थी (भाषाई विषयों को छोड़कर)।
  • उम्मीदवारों को 157 विषयों में से चार विषय चुनने का विकल्प मिला।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: NTA ने जारी की नीट के लिए सिटी स्लिप, neet.nta.nic.in पर मिलेगी परीक्षा के शहर की जानकारी

रिजल्ट का इंतजार

अब परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही NTA आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि इस्तेमाल कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

संभावित कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

पिछले सालों के रुझानों के आधार पर इस बार भी कटऑफ में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। सामान्य वर्ग के लिए संभावित कटऑफ 220-230 अंक के बीच रह सकती है, वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी अनुमानित कटऑफ तय की गई है। यहां चेक करें कैटेगरी के अनुसार अनुमानित कट-ऑफ...

कैटेगरी अनुमानित कट-ऑफ
जनरल 220-230
OBC 190-210
SC 170-185
ST 165-175

हर यूनिवर्सिटी अपनी मेरिट लिस्ट अलग से जारी करेगी और उसी के अनुसार आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।

रिजल्ट देखने के स्टेप्स

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • "CUET PG 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी एप्लीकेशन डिटेल्स डालें और स्कोरकार्ड देखें।
  • स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

ये भी पढ़ें: BTSC Vacancy: बिहार BTSC ने 11,389 स्टाफ नर्स पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कैसे करना है अप्लाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+