MP Board Result 2025: कब आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
MP Board 10th-12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 2025 के 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी आने वाली है। हर साल की तरह इस वर्ष भी, MP बोर्ड के छात्र-छात्राओं की नजरें परीक्षा परिणामों पर टिकी हुई हैं।
पिछले साल 2024 में परिणाम 24 अप्रैल को घोषित हुए थे, और 2023 में यह 25 मई को आए थे। ऐसे में छात्र और उनके परिवार इस बार भी परिणामों की घोषणा के लिए तैयार हैं, और उम्मीद की जा रही है कि परिणाम इसी सप्ताह घोषित हो सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार
इस वर्ष कुल 16,60,252 छात्र-छात्राएं MP बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 9,53,777 छात्रों ने 10वीं और 7,06,475 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी। अब छात्र और उनके अभिभावक बेहद उत्सुकता के साथ रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई या करियर की दिशा तय कर सकें।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत
नतीजे कैसे देखें?
MP बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे। छात्र अपनी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे Step-By-Step देख सकेंगे रिजल्टकैसे चेक करें?
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10/12 के रिजल्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड जैसे विवरण भरें और फिर सबमिट करें।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें।
पास होने के नियम
MP बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र के अंक कम होते हैं तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स दे सकता है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, जबकि जो तीन या अधिक विषयों में असफल होंगे, उन्हें साल दोबारा से दोहराना होगा।
ये भी पढ़ें: CUET PG रिजल्ट का इंतजार, क्या रह सकता है कट-ऑफ? यहां देखें परीक्षा परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट
-
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस मामला: असलम कुरैशी को जमानत मिलते ही रिहा, लेकिन बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग












Click it and Unblock the Notifications