CBSE Board Result 2025: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
CBSE Class 10 12 Board Exam Results 2025: हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों की नजरें CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। रिजल्ट की तारीख को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, और इसी बीच एक ऐसा फर्जी नोटिस वायरल हो गया जिसने छात्र-छात्राओं की बेचैनी और बढ़ा दी। इस नोटिस में दावा किया गया कि 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा।
नोटिस इतनी तेजी से सोशल मीडिया पर फैला कि कई छात्रों ने इसे सही मानते हुए रिजल्ट देखने की तैयारियां भी शुरू कर दीं। व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक पेज, टेलीग्राम चैनलों और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह नोटिस खूब वायरल हुआ। लेकिन अब खुद CBSE ने सामने आकर स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूरी तरह फर्जी है।

बोर्ड ने न सिर्फ इस नोटिस को झूठा बताया, बल्कि छात्रों और उनके माता-पिता को सतर्क रहने की सलाह भी दी है। CBSE का कहना है कि अभी तक रिजल्ट से जुड़ी कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, इसलिए किसी भी वायरल संदेश या अफवाह पर विश्वास न करें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: 6 मई को जारी होंगे CBSE बोर्ड के परिणाम? वायरल डेट की सच्चाई पर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
CBSE ने दी छात्रों को चेतावनी
CBSE ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "2 मई 2025 के दिनांक वाला जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है। यह सीबीएसई द्वारा जारी नहीं किया गया है।" बोर्ड ने साथ ही यह भी कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट
बोर्ड की ओर से भले ही अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखा जाए तो इस साल भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। उदाहरण के लिए, 2024 में रिजल्ट 13 मई को और 2023 में 12 मई को आया था।
इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा
2024-25 सत्र में कुल लगभग 42 लाख छात्रों ने CBSE की परीक्षाएं दी हैं। इनमें से करीब 24.12 लाख छात्र 10वीं और 17.88 लाख छात्र 12वीं के हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर ही अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- 'CBSE Class 10th/12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट रखें।
बोर्ड ने दी अभिभावकों को सलाह
CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी जानकारी पर विश्वास न करें। सभी अपडेट केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स से ही लें और अफवाहों से बचें।
ये भी पढ़ें: MBOSE Board Result 2025: मेघालय बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, megresults.nic.in पर देखें परिणाम












Click it and Unblock the Notifications