CBSE Board Result 2025: 6 मई को जारी होंगे CBSE बोर्ड के परिणाम? वायरल डेट की सच्चाई पर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
CBSE Board Result 2025: हर साल लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार करते हैं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वायरल नोटिस ने छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी और भी बढ़ा दी। इस नोटिस में दावा किया गया कि 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित होगा।
नोटिस इतनी तेजी से फैला कि कई लोग इसे सच मान बैठे। लेकिन अब CBSE ने खुद सामने आकर इस नोटिस को फर्जी बताया है और छात्रों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

पिछले वर्षों की तरह इस साल भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लाखों छात्रों की नजरें अब केवल सीबीएसई की वेबसाइट और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: DU के टॉप कॉलेजों में BA में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स? यहां देखें Expected Cut-Offs
CBSE ने X पर दी जानकारी
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- "2 मई 2025 की तारीख वाला जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। यह पत्र सीबीएसई द्वारा जारी नहीं किया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।"
कब आएगा रिजल्ट?
हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखा जाए तो नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। 2024 में 13 मई को और 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किए गए थे।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल यानी 2024-25 सत्र में करीब 42 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इनमें से 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं के थे।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर ही अपडेट चेक करें।
रिजल्ट देखने का तरीका
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर 'CBSE Class 10th/12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें
- सबमिट पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकालें
बच्चों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह
CBSE ने सभी छात्रों और उनके परिवारों से अपील की है कि किसी भी अफवाह या फर्जी खबर पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025 Date:क्या आज results.cbse.nic.in पर आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications