MBOSE Board Result 2025: मेघालय बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, megresults.nic.in पर देखें परिणाम
MBOSE Board Result 2025: जो छात्र-छात्राएं मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने मेहनत का फल देखने का मौका मिल गया है।
बोर्ड ने परिणाम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले उपलब्ध कराया है ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना स्कोर देख सकें। यह रिजल्ट छात्रों के आगे के करियर और उच्च शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सही तरीके से उसे चेक करना और सेव करके रखना जरूरी है।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mbose.in या megresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: 6 मई को जारी होंगे CBSE बोर्ड के परिणाम? वायरल डेट की सच्चाई पर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
- वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं।
- "Meghalaya Board Class 12 Board Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, उसमें रोल नंबर और बाकी जानकारी भरें।
- "सबमिट" पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन मिलेगी मार्कशीट भी
बोर्ड ने छात्रों के लिए स्कोरकार्ड और मार्कशीट PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध कराई है, जिसे वे डाउनलोड करके भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चली थी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 से 14 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा शेड्यूल में कुछ बदलाव भी किए गए थे - जैसे कि फिजिक्स का पेपर जो पहले 24 फरवरी को होना था, उसे 6 मार्च को लिया गया। समाजशास्त्र और अन्य विषयों की परीक्षा भी नई तारीखों पर कराई गई थी।
छात्रों को सलाह
रिजल्ट देखने के बाद छात्र उसे भविष्य के लिए सेव जरूर करें और यदि जरूरत हो तो स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। भविष्य की पढ़ाई और करियर योजनाओं के लिए यह रिजल्ट अहम रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: कब जारी होगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications