CBSE 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का परिणाम? वेबसाइट-UMANG ऐप ना करे काम तो कैसे देखें मार्क्स?

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं की मुख्य परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। देश और दुनिया भर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के बाद अब छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणामों की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है और वर्तमान में तकनीकी टीम रिजल्ट पोर्टल को अंतिम रूप देने में जुटी है। इस वर्ष छात्रों के प्रदर्शन में सुधार और बेहतर पास प्रतिशत की उम्मीद जताई जा रही है, जो परीक्षार्थियों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

CBSE 12th Result 2026

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

जैसे ही बोर्ड द्वारा नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से अपना डिजिटल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे:

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in (मुख्य वेबसाइट पर 'Results' लिंक के जरिए)

वेबसाइट क्रैश होने पर अपनाएं ये विकल्प

अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षार्थी DigiLocker और UMANG App का उपयोग कर सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध करा दी जाती है, जिससे छात्रों को समय पर अपना परिणाम देखने में मदद मिलती है।

डिजीपॉकर मार्कशीट की वैधता

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि DigiLocker से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है। छात्र उच्च शिक्षा (कॉलेज एडमिशन) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए इसे प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में उपयोग कर सकते हैं। स्कूलों से ओरिजिनल हार्डकॉपी मिलने तक यह दस्तावेज हर जगह स्वीकार्य होता है।

SMS से CBSE 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, और उमंग ऐप भी काम ना कर रहा हो तो आप SMS के जरिए भी अपना CBSE 12वीं रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

ऐसे भेजें SMS

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें:

  • CBSE12 रोल नंबर स्कूल नंबर सेंटर नंबर
  • इसके बाद इस मैसेज को 7738299899 नंबर पर भेज दें।

उदाहरण से समझें, अगर आपका रोल नंबर 1234567, स्कूल नंबर 65432 और सेंटर नंबर 1234 है, तो आपको ऐसे मैसेज भेजना होगा:

CBSE12 1234567 65432 1234

SMS भेजने के बाद क्या होगा

  • कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आ जाएगा
  • इसमें आपके सब्जेक्ट वाइज नंबर और पास/फेल स्टेटस की जानकारी होगी

ध्यान रखने वाली बातें

  • SMS भेजने पर आपके मोबाइल ऑपरेटर के अनुसार चार्ज लग सकता है
  • सही जानकारी भरना जरूरी है, नहीं तो रिजल्ट नहीं मिलेगा
  • यह तरीका तब सबसे ज्यादा काम आता है जब वेबसाइट काम नहीं कर रही हो

इस तरह आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपना CBSE 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता, नहीं आएगी टॉपर लिस्ट

बोर्ड ने इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी न करने का फैसला लिया है। सीबीएसई का उद्देश्य छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकना और उनके मानसिक दबाव को कम करना है। हालांकि, शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए, बोर्ड उन शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करेगा जिन्होंने संबंधित विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+