Budget 2025: छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, IIT में बढ़ेगी 6500 सीट, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, पढ़ें और क्या-क्या?
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में शिक्षा, कौशल विकास और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया। सरकार का लक्ष्य आधुनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना और छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है।
खासतौर पर उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार का मानना है कि AI और नई तकनीकों के उपयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकेंगे और देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे।

शिक्षा में AI को मिलेगा बढ़ावा
वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में AI को मजबूत करने के लिए पांच राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centres of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की। ये सेंटर वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से विकसित किए जाएंगे, जिससे भारतीय शैक्षणिक और शोध संस्थानों, खासकर IITs में नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: मोदी सरकार का MSME के लिए बड़ा ऐलान, लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर किया 10 करोड़, जानिए और क्या-क्या?
IITs का होगा विस्तार
सरकार ने 2014 के बाद स्थापित पांच IITs के बुनियादी ढांचे के विस्तार में निवेश करने का फैसला किया है। इस कदम से 6,500 और छात्रों को एडमिशन मिल सकेगा। इसके अलावा, IIT पटना के शैक्षणिक और शोध विकास को और आगे बढ़ाने के लिए इसे भी विस्तार दिया जाएगा।
स्वास्थ्य शिक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा
मेडिकल क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ने की घोषणा की है। इससे स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूती मिलेगी और ज्यादा छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा।
सरकार के ये कदम भविष्य के लिए तैयार workforce बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकते हैं। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, IITs के विस्तार और मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: क्रेडिट कार्ड, ID कार्ड, हेल्थ कवर, बजट में स्ट्रीट वेंडर्स-गिग वर्कर्स के लिए क्या-क्या हुए ऐलान












Click it and Unblock the Notifications