BSEB IIT JEE Free Coaching: फ्री आवासीय कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट 27 जुलाई को, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

BSEB IIT JEE Free Coaching: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) जैसी देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। बोर्ड ने 2025-27 सत्र के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना में एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही, एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार की प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन पटना स्थित बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार में किया जाएगा। यह परीक्षा एकल पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी।

bseb-iit-jee-neet-free-coaching-download-admit-card

परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BSEB NEET Free Coaching: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी, जिसे 18 जुलाई 2025 से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: coaching.biharboardonline.com
  • होमपेज पर "ADMIT CARD DOWNLOAD (2025-2027) FOR CLASS 11 STUDENTS" लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन करने के लिए BSEB Unique ID/Application ID और पासवर्ड दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें

यह प्रवेश परीक्षा बिहार बोर्ड से 10वीं पास कर 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है, जो आगे चलकर 2027 में JEE Main या NEET UG जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-2027) दी जाएगी।

इस योजना में छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं पूरी तरह फ्री में प्रदान की जाएंगी-

  • कोचिंग के लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों द्वारा कक्षाएं
  • निःशुल्क रहन-सहन और भोजन व्यवस्था
  • पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री
  • मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की गहन तैयारी

बोर्ड ने इसमें स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों को पढ़ाने के लिए ऐसे अनुभवी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो देश के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पहले सेवाएं दे चुके हैं। इससे छात्रों को नींव से लेकर टॉप लेवल तक की तैयारी में मदद मिलेगी।

क्या है एग्जाम देने के लिए जरूरी निर्देश

  • छात्रों को परीक्षा के दिन समय से एक घंटे पहले (10:00 बजे तक) परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा
  • परीक्षा से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए छात्र नियमित रूप से coaching.biharboardonline.com वेबसाइट चेक करते रहें

बिहार बोर्ड द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सपना देखते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से जूझते हैं। यदि आप पात्र हैं और आपने आवेदन किया है, तो तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+