Bihar Board 10th Result: इस दिन जारी होंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट! इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Bihar Board BSEB 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं और हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले बिहार बोर्ड के रिजल्ट जारी किए गए हैं। पुराने आंकड़ों के अनुसार अब 10वीं के रिजल्ट की उम्मीद भी जल्द की जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 या 29 मार्च को घोषित किया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि 30 मार्च को रविवार है और 31 मार्च को ईद होने के कारण इन दोनों दिनों में रिजल्ट जारी होने की संभावना कम है। इसलिए बोर्ड के पास 28 और 29 मार्च को ही रिजल्ट जारी करने के विकल्प बचते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा?
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल करीब 15.85 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके बाद 6 मार्च को उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की गई थी, और छात्रों को 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, मिलिए कॉमर्स टॉपर रोशनी से, मुश्किलों को पार कर लहराया परचम
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'BSEB 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने के बाद मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, रोल कोड आदि) भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम
- पहली डिवीजन: 500 में से 300+ अंक (60% से अधिक) लाने पर प्रथम श्रेणी प्राप्त होगी।
- पासिंग मार्क्स: सभी विषयों में कुल मिलाकर 150 अंक (30%) लाने पर परीक्षा पास मानी जाएगी।
- कम्पार्टमेंट परीक्षा: अगर किसी विषय में जरूरी अंक नहीं मिले तो छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा देकर दोबारा पास हो सकते हैं।
पिछले साल के रिजल्ट के आंकड़े
- कुल छात्र: 16,64,252
- लड़के: 8,05,467
- लड़कियां: 8,58,785
- पास हुए छात्र: 13,79,842
- पास हुए लड़के: 6,80,293
- पास हुई लड़कियां: 6,99,549
- कुल पास प्रतिशत: 82.91%
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें: Goa HSSC Result 2025: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक












Click it and Unblock the Notifications