BSEB 10th Topper List 2025: कौन-कौन हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर, 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में, टॉपर्स लिस्ट

🔴Bihar Board BSEB 10th Topper List 2025: बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEB) ने मैट्रिक कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस बार पास प्रतिशत 81.11% रहा है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के साथ-साथ टॉपरों की भी लिस्ट आ गई है। समस्तीपुर की साक्षी, डेहरी की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में 10वीं में टॉप किया है। इन तीनों से 489 (97.80%) अंक लाए हैं।

इस साल 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में शामिल हैं। इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं। रैंक 1 और 5 के बीच 25 छात्र हैं, जबकि रैंक 6 और 10 के बीच 98 छात्र हैं। इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को इनाम राशि 2 लाख रुपये मिलने वाले हैं।

BSEB 10th Topper List 2025

छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा results.biharboardonline.com या matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर भी मार्कशीट देख सकते हैं।

BSEB 10th Topper List: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स की लिस्ट

🔴 साक्षी कुमारी (F) (फर्स्ट टॉपर)
नंबर- 489 (97.80%)
स्कूल: JPN हाई स्कूल, समस्तीपुर

🔴 अंशू कुमारी (F) (फर्स्ट टॉपर)
नंबर- 489 (97.80%)
स्कूल: भारतीय इंटर कॉलेज, डेहरी

🔴 रंजन वर्मा (M) (फर्स्ट टॉपर)
नंबर- 489 (97.80%)
स्कूल: हाई स्कूल, भोजपुर

🔴 पुनित कुमार सिंह (M) (सेकेंड टॉपर)
नंबर- 488 (97.60%)
स्कूल: आदर्श हाई स्कूल, बक्सर

🔴 सचिन कुमार (M) (सेकेंड टॉपर)
नंबर- 488 (97.60%)
स्कूल: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई

🔴 प्रियांशु राज (M) (सेकेंड टॉपर)
नंबर- 488 (97.60%)
स्कूल: आरएन एवं पीआरएच/एस जलालाबाद, मुंगेर

🔴 मोहित कुमार (M) (थर्ड टॉपर)
नंबर- 487 (97.40%)
स्कूल: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बांका

🔴 सूरज कुमार पांडे (M) (थर्ड टॉपर)
नंबर- 487 (97.40%)
स्कूल: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बांका

🔴 खुशी कुमारी (F) (थर्ड टॉपर)
नंबर- 487 (97.40%)
स्कूल: आर.आर हाई स्कूल, रोहतास

🔴 प्रियांशु रंजन (M) (थर्ड टॉपर)
नंबर- 487 (97.40%)
स्कूल: आरके हाई स्कूल, आजमनगर

🔴 संकेत कुमार (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा

🔴 प्रणव कुमार (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर

🔴 सुशांत कुमार (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: उत्क्रमित भीखा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गम्हरिया

🔴 आदित्य (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: एच.एस. जिहुली

🔴 रत्नेश कुमार (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: डी एन एच/एस पंचोव

🔴 कृषिका दुबे (4th टॉपर)
नंबर- 486, 97.20 फीसदी
स्कूल: श्री बी सी एस हाई स्कूल नोखा रोहतास

Bihar Board Patna 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?

चरण 1: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर BSEB मैट्रिक परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: अगली विंडो पर रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करें।

चरण 4: BSEB कक्षा 10 परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: सबमिट करें और बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 15,85,868 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें से 8,18,122 लड़के और 7,67,746 लड़कियां शामिल हुई थीं। परीक्षाएं राज्य भर में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव आया है। 2021 में 16,54,171 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 2020 में यह संख्या 14,94,071 थी। 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 16,11,099 हो गया, लेकिन 2023 में थोड़ा कम होकर 16,10,657 हो गया। हालांकि, 2024 में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या फिर से बढ़कर 16,64,252 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+