बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी, परीक्षा 3 अगस्त को, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी नियम
Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार में पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। 2025 की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब नजदीक है और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के जरिए युवा न केवल एक सुरक्षित करियर की ओर कदम बढ़ाएंगे, बल्कि उन्हें समाज सेवा का मौका भी मिलेगा।
परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए इस बार प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। नियमों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि कोई गड़बड़ी न हो और हर मेहनती उम्मीदवार को उसका हक मिल सके। अब देखना होगा कि कौन इस परीक्षा में बाजी मारता है और पुलिस फोर्स का हिस्सा बनता है। यह परीक्षा 3 अगस्त 2025 को होने जा रही है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। बोर्ड ने एक सीधा लिंक भी एक्टिव किया है जिससे एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें: UP Board Compartment Exams 2025: 26 जुलाई से 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, चेक करें जरूरी डिटेल्स
समस्या आने पर क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह CSBC की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा बोर्ड के दफ्तर जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड भी लिया जा सकता है।
एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र जरूरी
परीक्षा केंद्र पर एंट्री पाने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा के लिए सख्त नियम बनाए गए
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलरहित कराने के लिए प्रशासन ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा में मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। सिर्फ ब्लैक बॉल पेन का ही इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र के गेट समय से पहले बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए समय पर पहुंचना बेहद जरूरी है। CSBC ने सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।
ये भी पढ़ें: HSSC CET: हरियाणा CET परीक्षा 26-27 जुलाई को, एग्जाम में क्या ले जा सकते हैं क्या नहीं? चेक करें ड्रेस कोड












Click it and Unblock the Notifications