Assam SEBA HSLC रिजल्ट की तारीख टली, अब इस दिन जारी होंगे परिणाम! यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Assam SEBA HSLC 10th Result 2025: असम बोर्ड की 10वीं परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा था, क्योंकि उम्मीद थी कि आज यानी 10 अप्रैल को HSLC का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि SEBA HSLC Result 2025 आज नहीं आएगा।

उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बोर्ड की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद साफ है कि छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए कुछ और दिन का इंतजार करना होगा। हालांकि अच्छी खबर यह है कि रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में है और बोर्ड की ओर से इसे जल्द जारी किया जाएगा।

Assam SEBA HSLC Result

अंतिम चरण में है रिजल्ट की तैयारी

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि SEBA HSLC Result 2025 का ड्राफ्टिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इस सप्ताह के भीतर कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट तैयार होगा, बोर्ड चेयरमैन राज्य के शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, तय हो गई तारीख! चेक करें अपडेट

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

छात्र SEBA HSLC Result 2025 इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे:

  • asseb.in
  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in

कैसे चेक करें असम HSLC रिजल्ट 2025?

  • सबसे पहले इनमें से किसी एक वेबसाइट पर जाएं - asseb.in, sebaonline.org या resultsassam.nic.in
  • होमपेज पर "HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें
  • "Submit" पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

साल 2024 में कुल 4,19,078 छात्रों ने असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 3,17,317 छात्र पास हुए थे और 1,05,873 छात्रों को फर्स्ट डिविजन मिला था। कुल पास प्रतिशत 75.7% रहा था। SEBA HSLC Result 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी, रिजल्ट तारीख और अन्य आंकड़ों के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट और लाइव अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+