पत्नी को रोज चाहिए थी शराब, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, बोला- एक बार में ही खत्म कर देती है क्वार्टर

Drunk wife in Jhansi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से पति-पत्नी के बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और रोज शराब पीती है। खुद पीने के साथ ही उसे भी जबरन शराब पिलाती है।

पति-पत्नी किया मामला महिला थाने में स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र में पति द्वारा जब पत्नी की सच्चाई बताई गई तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। पति का कहना है कि इस महंगाई में हुआ वह अपनी पत्नी को रोज शराब नहीं पिला सकता।

Jhansi wife wanted alcohol every day

दरअसल, यह पूरा मामला झांसी जनपद की एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले युवक की शादी 2 माह पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। वह प्रतिदिन शराब पीती है।

उसने कहा कि पहले उसे लगा कि उसकी पत्नी एक-दो दिन शराब पीती होगी। उसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी को रोज शराब पीने के लिए चाहिए। उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी एक बार में चार-पांच पैग शराब पी जाती है।

इतना ही नहीं रोज-रोज वह खुद शराब पीने के साथ अपने पति अर्थात उसे भी जबरन शराब पिलाती है। पति द्वारा बताया गया कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराबी है तो वह काफी परेशान हो गया। इतनी महंगाई में वह प्रतिदिन उसे शराब नहीं पिला सकता है।

यह पूरा मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। हैरानी की बात है कि पति द्वारा जो भी आरोप लगाया गया उसे पत्नी ने स्वीकार किया। जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

हालांकि बाद में काउंसलर द्वारा दोनों को समझाया गया। दोनों के परिजन भी वहां मौजूद थे। समझने के बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+