Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धोखेबाज होती हैं ये 6 राशियां, इनसे न करें प्यार करने की भूल

Recommended Video

    Zodiac Signs who are Most Likely to Cheat, प्यार में धोखा दे सकते हैं इस राशि के लोग | Boldsky

    नई दिल्ली। खूब प्यार करने वाले ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की चाहत हर कोई रखता है। कोई ऐसा जो उसके लिए भले चांद-तारे न तोड़ लाए, लेकिन जिंदगी भर का साथ जरूर दे। अच्छे और लॉयल पार्टनर की तलाश सभी को होती है लेकिन कई बार ये तलाश गलत जगह आकर खत्म होती है। और हम ऐसे लोगों से प्यार कर बैठते हैं जो दिल तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाते। प्यार करने से पहले थोड़ी सी जांच-पड़ताल जरूरी है और इसमें सामने वाली की राशि का भी पता जरूर लगाना चाहिए। कई लोग भले न यकीन करें लेकिन राशियां इंसान के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हम आपको बता रहे हैं उन 6 राशियों के बारे में, जिनसे भूलकर भी प्यार नहीं करना चाहिए। इन राशियों के लोग धोखा देने में अव्वल होते हैं। इन्हें किसी के प्यार की कीमत नहीं होती और दिल तोड़ने में ये जरा वक्त नहीं लगाते...

    Unfaithful Zodiac Signs

    मिथुन राशि वाले ढूंढते हैं कुछ नया

    मिथुन राशि वाले ढूंढते हैं कुछ नया

    लगातार कुछ नया करने की इच्छा और सकारात्मक ऊर्जा मिथुन राशि के लोगों को आकर्षक बनाती है। हर वक्त नया ढूंढने के कारण ये जल्द ही चीजों से बोर हो जाते हैं। इसलिए अगर रिलेशनशिप में इन्हें कुछ नया नहीं मिल रहा है, तो ये आपको भूलने में वक्त नहीं लगाएंगे।

    कमिटमेंट से डरते हैं वृश्चिक राशि वाले

    कमिटमेंट से डरते हैं वृश्चिक राशि वाले

    वृश्चिक राशि के लोग कमिटमेंट से डरते हैं और यही सबसे बड़ा कारण है कि ये धोखा देने में सबसे आगे होते हैं। ये फ्लर्टिंग और सेक्सुअल रिलेशन बनाने में यकीन रखते हैं। अगर इनकी सेक्सुअल इच्छा को पार्टनर पूरा नहीं कर पा रहा है, तो ये उस रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं करते।

    धोखा देने में आगे रहते हैं धनु राशि वाले

    धोखा देने में आगे रहते हैं धनु राशि वाले

    अगर आप शांति पसंद हैं और अपना दिल नहीं तुड़वाना चाहते हैं तो धनु राशि के लोगों से गलती से भी प्यार न करें। धनु राशि के लोग एडवेंचर पसंद और वाइल्ड किस्म के लोग होते हैं। कोई इन्हें रोके-टोके या इनसे जवाब मांगे, ये उन्हें कतई नहीं पसंद। वृश्चिक राशि की ही तरह ये भी अपनी सेक्सुअल लाइफ में काफी एक्टिव होते हैं।

    दिलफेंक होते हैं सिंह राशि वाले

    दिलफेंक होते हैं सिंह राशि वाले

    सिंह राशि के लोग दिलफेंक होते हैं। अगर कहा जाए कि इनके लिए खुद से बढ़कर कुछ नहीं होता, तो कुछ गलत नहीं होगा। इन्हें हर वक्त अटेंशन चाहिए होता है और जो इनकी जरूरत पूरा नहीं करते, उन्हें ये फौरन बदल देते हैं। इनके प्यार में तो गलती से भी नहीं पड़ना चाहिए।

    कुंभ राशि वालों से रहें बचकर

    कुंभ राशि वालों से रहें बचकर

    कुंभ राशि के लोग जिनसे प्यार करते हैं उनके लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये बुद्धिमान और खुले दिमाग वाले होते हैं। अगर इनके अंदर से प्यार खत्म हो गया, तो ये लाख कोशिशों के बाद भी रिलेशनशिप में नहीं रुकते। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड इस राशि की है, तो हमेशा ऐसा कुछ करते रहें जिससे रिलेशनशिप में प्यार खत्म न हो।

    रोक-टोक से बिगड़ जाएंगे रिश्ते

    रोक-टोक से बिगड़ जाएंगे रिश्ते

    अगर आपका पार्टनर मेष राशि का है तो गलती से भी उन्हें किसी काम के लिए रोकें नहीं। इन्हें रोक-टोक से सख्त नफरत होती है। ये रिलेशनशिप से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और पार्टनर को चीट करने लगते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+