शुक्र बदल रहा है राशि, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर
नई दिल्ली। प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य सुख, यौन सुख, भौतिक सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफ का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 9 सितंबर को मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 41 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। लगभग 24 दिन कन्या राशि में रहने के बाद शुक्र 3 अक्टूबर को मध्यरात्रि के बाद और 4 अक्टूबर को तड़के 5 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा।
बुध की राशि कन्या में शुक्र का गोचर आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगा आइए जानते हैं...

शुक्र की बदली चाल
- मेष: मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा। चूंकि यह शत्रु और रोग का स्थान है और शुक्र का आधिपत्य जल और खानपान से जुड़े रोगों से होता है इसलिए इस राशि वालों को इन 24 दिनों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर के खानपान से सख्त परहेज करें। आर्थिक मामलों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। धन संपत्ति की प्राप्ति होने के योग बनेंगे।
- वृषभ: वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम स्थान में होने वाला है। इस राशि वालों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो दंपती संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनकी इच्छा पूर्ण होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नए भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे।
- मिथुन: इस राशि के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा। इस राशि का स्वामी बुध है और शुक्र बुध की ही अन्य राशि कन्या में प्रवेश कर रहा है इसलिए इस राशि वालों के लिए समय अत्यंत शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान, समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा को तरक्की के योग हैं। धन का आगमन सुगम होगा।
- कर्क: कर्क राशि के लिए तृतीय स्थान में शुक्र गोचर करने वाला है। भाई-बंधुओं से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। पारिवारिक समागम, कोई शुभ मांगलिक कार्य होने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। यात्राएं होंगी। व्यापारियों को आथिक रूप से मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा के स्थानांतरण का योग है। स्त्रियों को उपहार मिलेगा।

पुराने निवेश से बड़ा लाभ होगा
- सिंह: सिंह राशि के लिए शुक्र द्वितीय स्थान में गोचर करेगा। धन स्थान में शुक्र का आना इस राशि वालों को बड़ा आर्थिक फायदा दिलवाने वाला है। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होगा। संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। नए मकान में प्रवेश कर सकते हैं। आभूषण, वाहन खरीद सकते हैं। इस राशि वालों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है।
- कन्या: इस राशि के लिए लग्न यानी प्रथम स्थान में शुक्र आ रहा है। इन्हें सभी ओर से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन, कार्यस्थल आदि पर इनके निर्णय को सराहना मिलेगी। आप स्वयं और परिवार के भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। ज्वेलरी खरीदने के योग हैं। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा के योग हैं। बड़ा उपहार प्राप्त होगा।
- तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र इस राशि के लिए द्वादश स्थान में आ रहा है। चूंकि यह व्यय स्थान है इसलिए तुला राशि वालों को खर्च करने में सावधानी रखना होगी। शुक्र जहां आर्थिक स्थिति मजबूत बनाता है, वहीं खर्च की अधिकता भी करवाता है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव में होगा। यह आय स्थान है, लेकिन चूंकि वृश्चिक का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि वाले पुराना कर्ज तो चुका देंगे, लेकिन नया कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। रूका हुआ पैसा प्राप्त होगा लेकिन वह पुराना कर्ज चुकाने में चला जाएगा। मानसिक रूप से कुछ परेशानी आ सकती है

नया मकान, फार्म हाउस या कृषि भूमि खरीदने के योग
- धनु: धनु राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। इनके लिए शुक्र दशम स्थान में आ रहा है। दशम शुक्र लग्जरी लाइफ प्रदान करता है, इसलिए जो लोग ठीक तरह से पैसों का मैनेजमेंट करेंगे वे भोग-विलास की वस्तुएं आसानी से जुटा लेंगे। नौकरीपेशा को तरक्की, बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक समस्याओं का निदान होगा।
- मकर: मकर राशि के लिए शुक्र नवम स्थान में आ रहा है। यह भाग्य भाव और धर्म का स्थान है। इसमें शुक्र का आना इस बात का संकेत है कि मकर राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है। कोई बड़ा अनुबंध, प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन संपत्ति की प्राप्ति के मार्ग खुल रहे हैं। आर्थिक संकटों का निदान होगा। कर्ज चुकता हो जाएगा।
- कुंभ: कुंभ राशि वालों को शुक्र के गोचर के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पेट, मस्तिष्क और हड्डी संबंधी कोई रोग उभर सकता है और उस पर खर्च भी होगा। आर्थिक समस्या आ सकती है। हालांकि वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। निवेश में सावधानी रखें। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।
- मीन: मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम स्थान में हो रहा है। वैवाहिक और दांपत्य सुख प्राप्त होने वाला है। नए प्रेम संबंध बनेंगे और प्रेमी-प्रेमिका के उपहारों पर खर्च करेंगे। नया वाहन, नया मकान, फार्म हाउस या कृषि भूमि खरीदने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।
More From
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications