Venus transit in Taurus: शुक्र का स्वराशि वृषभ में हुआ गोचर, जानिए क्या होगा असर?

नई दिल्ली, 17 जून। भौतिक सुख, भोग विलास, समृद्धि, प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, कामेच्छा, विवाह सुख का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 18 जून 2022 को प्रात: 8.15 बजे स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर गया है। यह 13 जुलाई को प्रात: 10.51 बजे तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद मिथुन में प्रवेश कर जाएगा। 26 दिन शुक्र अपनी ही राशि में रहेगा इसलिए सभी राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाएं और पर्याप्त प्रेम प्रदान करेगा। पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका और व्यापार में साझेदारों के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। जातक जिस भी भौतिक सुख की कामना करेगा, उसे वह थोड़े से प्रयास से ही प्राप्त हो जाएगी।

शुक्र का स्वराशि वृषभ में हुआ गोचर, जानिए क्या होगा असर?

यदि किसी जातक की जन्मकुंडली में शुक्र स्वराशि का, उच्च का होगा तो उसे विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी। इसके विपरीत यदि शुक्र नीच राशि में पाप ग्रहों से दृष्ट या युत होगा तो विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं।

सभी राशियों पर प्रभाव

  • मेष : धन, संपत्ति प्राप्त होगी। सुखों में वृद्धि होगी। अपनी वाणी से धन अर्जित करेंगे।
  • वृषभ : संपत्ति में वृद्धि, स्वजन से लाभ पैतृक संपत्ति की प्राप्ति, प्रेम संबंध बनेंगे।
  • मिथुन : खर्च में कमी आएगी, लाभ की स्थिति बढ़ेगी। दांपत्य सुख, प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
  • कर्क : आय के साधन बढ़ेंगे, संपत्ति सुख, मानसिक शांति, वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • सिंह : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि, माता पक्ष से लाभ, दांपत्य सुख।
  • कन्या : भाग्य को बल मिलेगा, निवेश से लाभ अर्जित करेंगे, संपत्ति सुख, आय के साधन मिलेंगे।
  • तुला : वाहन सुख की प्राप्ति, गुप्त निवेश से लाभ, नए कार्यो की प्राप्ति, संपत्ति सुख की प्राप्ति।
  • वृश्चिक : जीवनसाथी, साझेदारों से लाभ, नए प्रेम संबंध बनेंगे। आभूषण, रत्नों की प्राप्ति।
  • धनु : कर्ज मुक्ति होगी, नए कार्य प्रारंभ होंगे, निवेश से लाभ, भाइयों से संपत्ति सुख मिलेगा।
  • मकर : प्रेम संबंध प्रबल होंगे, विवाह सुख, संपत्ति से लाभ, निवेश से लाभ, नए कार्यो की प्राप्ति।
  • कुंभ : माता पक्ष से सुख, भौतिक संसाधनों में वृद्धि, नए कार्य, भूमि-भवन की प्राप्ति होगी।
  • मीन : भाई-बहनों की ओर से लाभ, आर्थिक समृद्धि, प्रेम और दांपत्य में प्रबलता, स्वर्णाभूषण की प्राप्ति।

उपाय

जिन लोगों की जन्मकुंडली में शुक्र खराब स्थिति में है, वे जातक चावल, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र या रंग-बिरंगे वस्त्र दान करें। शिवजी का श्रृंगार श्वेत पुष्पों से करें। एक माह तक ऊं आं ई ऊं स: शुक्राय स्वाहा: मंत्र का स्फटिक की माला से नित्य जाप करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+