Vastu Tips: घर में बरसेगा पैसा, होगी खुशियों की बारिश, अगर फॉलो करेंगे ये नियम

VASTU TIPS : आप जिस घर में रहते हैं वह आपके लिए कैसा है, यह आपके साथ होने वाली घटनाओं के पता लगाया जा सकता है। यदि घर में रहने के साथ ही आप सुखी, संपन्न और स्वस्थ रहें और आपके पास धन की अच्छी आवक हो तो समझिए घर का वास्तु ठीक है।

Vastu Tips

लेकिन यदि उस घर में रहना शुरू करने के साथ ही आपके साथ अजीब घटनाएं होने लगे, आप और आपके परिवार के सदस्य बीमार होने लगें, धन की तंगी होने लगे तो समझिए वह घर आपके लिए शुभ नहीं है। यदि ऐसा है तो आप वास्तु के इन कुछ नियमों का पालन करें, आपके साथ सब शुभ होने लगेगा।

यह करें

  • सर्वप्रथम तो नए मकान में रहना प्रारंभ करने से पूर्व वास्तुशांति अवश्य करवानी चाहिए।
  • नए मकान में रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • आर्थिक दृष्टि से संपन्न व्यक्ति प्रतिवर्ष अपने घर में नवचंडी पाठ अवश्य करवाए।
  • वर्ष में एक बार अमावस्या के दिन दही-चावल एवं नारियल पूरे घर पर से उतारकर बाहर फेंक दें।
  • श्रीयंत्र समस्त नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है इसलिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना करके श्रीसूक्त का पाठ नित्य करें।
  • एक साफ-सुथरी कांच की बोतल लेकर उसमें शुद्ध पानी भरें। उसमें गोमूत्र, कपूर, हींग, वायवडिंग का चूर्ण बनाकर डालें। इस बोतल का पानी रोज टॉयलेट और स्नानगृह को छोड़कर पूरे घर में सुबह-शाम छिड़कें। यह प्रयोग 45 दिन करें।
  • दरवाजे खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं होनी चाहिए।
  • महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पूर्व दिशा की अलमारी में रखें।
  • चप्पल-जूते इधर-उधर बिखरे हुए या उल्टे पड़े नहीं होने चाहिए। इससे कलह होता है।
  • रसोई में सब्जी काटकर जमीन पर न रखें। कटी सब्जी हमेशा थाली में रखें।
  • धुले हुए कपड़े गंदे कपड़ों के साथ न रखें।
  • बाहर से आने के बाद पहने हुए कपड़ों को सीधा करके ही रखें। कई लोग उल्टे कपड़े ही टांग देते हैं।
  • यदि आप शेविंग करते हैं तो रोज करें। दाढ़ी या तो बढ़ी हुई रहे या क्लीनशेव। बेतरतीब दाढ़ी निर्धनता को जन्म देती है।
  • मृत व्यक्तियों के चित्र ड्राइंगरूम या मुख्य द्वार के पास न लगाएं।
  • मुख्य द्वार के ऊपर अपने धर्म के अनुसार शुभ प्रतीक चिह्न और देवी-देवताओं के चित्र लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+